FASI 2
previous arrow
next arrow

Breaking
यूपी में 3 करोड़ महिलाएं जुड़ेंगी स्वयं सहायता समूहों से, 1 करोड़ बनेंगी ‘लखपति दीदी’केशव प्रसाद मौर्यरौनक रज़ा लाइब्रेरी सिरसी में प्रतिभाशाली छात्र,छात्राओं का सम्मानअल अमर सोशल ट्रस्ट की मासिक बैठक संपन्न: भीषण गर्मी को देखते हुए जगह-जगह लगाए जाएंगे पानी के प्याऊदेहरादून में सजी अदब की शानदार महफ़िल, ऑल इंडिया मुशायरे में गूँजता रहा शेर-ओ-सुख़न का जादूप्रदूषण से इस दौर में प्रकृति को बचाना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी*: मिर्जा अरशद बेगविपरीत परिस्थितियों में सशक्त बने रहते हैं परोपकारी : बाबा आकांक्षीएन एस ओ ने हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्रों के सम्पादकों को “हिन्दी पत्रकारिता दिवस” पर सम्मानित कियाबकरा ईद पर भाईचारा, सौहार्द और स्वच्छता बनाए रखने की अपील : भाजपा नेता आफ़ताब आलम भोजपुर क्षेत्र में बिजली की समस्या,सुधार के लिए,रालोद प्रभारी मंत्री से मिलासनातन धर्म में सर्वोपरि है प्रभु के प्रसाद,स्वामी नारदानंद ऋषि आश्रम में 118वें साप्ताहिक भंडारे का भव्य आयोजन संपन्न का महत्व और सम्मान: बाबा संजीव आकांक्षी

उत्तरप्रदेशमुरादाबाद

पवित्र मन में ही विराजते हैं भगवान : संजीव आकांक्षी 

स्वामी नारदानन्द ऋषि आश्रम में संपन्न हुआ 91वां भंडारा 

Janta Aur Janadesh

 

 

फसी उर रहमान बेग (संपादक)मुरादाबाद. स्वामी नारदानंद ऋषि आश्रम में संपन्न हुए 91वें भंडारा के आयोजन पर मंगल चिंतन में बाबा संजीव आकांक्षी ने कहा कि पवित्र भाव से ही प्रभु प्राप्त होते हैं.

जिस प्रकार से शुद्ध भोजन के लिए रसोई का शुद्ध होना बहुत

आवश्यक है. भोजन पकाने के लिए भी भोजन सामग्री का पवित्र और साफ सुथरा होना आवश्यक है, और आप अपने घर में भी जब पूजा पाठ करते हैं तो भगवान के लिए साफ, स्वच्छ, पवित्र आसन ही लगते हैं, सजाते हैं.

ऐसे में जरा चिंतन कीजिए हमारे अंतःकरण में सांसारिक विषय भोग का न जाने कितना कचरा हमने अपने मन- मस्तिष्क और हृदय में भर रखा है. लोगों के प्रति द्वेष, पाप चिंतन, विषय भोगों का चिंतन, क्या ऐसे पवित्र मन और पवित्र हृदय में परमात्मा किसी भी रूप में वास कर सकते हैं. परमात्मा तो ऐसे हृदय, ऐसे मस्तिष्क से, ऐसे चिंतन के आसपास फटकेंगे भी नहीं.

अतः मनुष्य को चाहिए कि हमारा अंतकरण निश्चल हो, पवित्र हो, साफ सुथरा हो और यह सब वैचारिक साफ-सुथरापन, हमारे शब्दों का आचरण का साफ सुथरापन, हमारे भावों का साफ सुथरापन होना चाहिए, और जब हमारा अंतःकरण शुद्ध पवित्र हो जाएगा, तब हम भगवान का स्मरण करेंगे, भगवान का आवाहन करेंगे तो उस परम सत्ता के आगमन के लिए तत्पर होंगे. भगवान हमारे अंतःकरण में अवश्य ही स्थापित होंगे और हमारा जीवन शुद्ध, सिद्ध और सरल होगा. हम इस मानव जीवन में जिस अभीष्ट की प्राप्ति के लिए आए हैं वह भी हमें प्राप्त होगा.

मनुष्य को चाहिए की पवित्र भाव रखते हुए सात्विक कार्यों में निरंतर लगे रहे.

मंगल चिंतन के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया भंडारे में नवीन रोहिल्ला, प्रेमनाथ यादव पंकज शर्मा, बाबा संजीव आकांक्षी, प्रमोद रस्तोगी, सुमन गुप्ता आदि का विशेष प्रकार से सहयोग रहा.


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!