meesum zaidi
previous arrow
next arrow

Breaking
युवा समाजसेवी व पत्रकार मौ. अरशद ने किया कंबल वितरण, मुरादाबाद रेलवे स्टेशन सहित कई स्थानों पर गरीबों को मिली राहत गावी ज़ीरो डोज परियोजना में धर्मगुरू के साथ बैठकपत्रकार सलमान यूसुफ राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के मंडल प्रभारी नियुक्तडॉ. पी. एन. वर्मा बने BJMS राष्ट्रीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कर्मी कल्याण बोर्ड के निदेशक, संगठन में उत्साह विश्व अल्पसंख्यक दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित,मुख्य मंत्री धामी ने का अल्पसंख्यक दिवस पर,समुदाय के लोगों ने स्वागत किया खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा आयोजित मुरादाबाद खादी महोत्सव 2025 की प्रदर्शनी में गंगा आरोग्य धाम के द्वारा “फिट इंडिया योग“ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। United Welfare and Development Trust द्वारा निःशुल्क गर्म कपड़े वितरण कार्यक्रमजर्नलिस्ट एंड सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के शाहरुख हुसैन यूपी मीडिया प्रतिनिधि नियुक्त हुए,युवा पत्रकार शाहरुखजिलाधिकारी की अध्यक्षता में निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न,जन सेवा में मिलता है आत्मिक सुख तो आप धर्म निष्ठ हैं,बाबा संजीव आकांक्षी

उत्तरप्रदेशमुरादाबाद

पत्रकार फैज़ान कुरैशी के साथ हैवानियत प्रकरण में मुगलपुरा पुलिस कटघरे में

फर्जी मुकदमा कायम कर बेतहाशा पिटाई कर पत्रकार को - जूते में पेशाब भरकर पिलाने का किया गया था प्रयास

Janta Aur Janadesh

मुरादाबाद। एक ओर जहां यूपी पुलिस के आला अधिकारी और योगी सरकार पुलिस की छवि को सुधारने की कोशिश कर रहे हैं वहीं कुछ पुलिसकर्मी अपनी अमानवीय हरकतों से सरकार के इरादों पर पानी फेरते नजर आ रहे हैं। एक दैनिक समाचार पत्र के मंडल प्रभारी फैजान कुरैशी के साथ मुगलपुरा पुलिस का बर्बर और हैवानियत पूर्ण व्यवहार की कहानी बाहर आने से पूरी पत्रकार बिरादरी में हड़कंप मच गया है।और पत्रकार रोष से भर उठे हैं। दरअसल 10 जून को जामा मस्जिद चौराहे पर हुए हंगामे और बवाल के बाद मुगलपुरा पुलिस द्वारा बड़ी संख्या में अज्ञात लोगों को नामजद कर गिरफ्तारी अभियान चलाया गया। पत्रकार फैजान कुरैशी का आरोप है कि इस पूरे प्रकरण से उनका कोई वास्ता नहीं था।वह एक प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र के जिम्मेदार पत्रकार हैं तथा अपने समाचार पत्र व सोशल मीडिया पर निर्भिक, निष्पक्ष एवं साक्ष्यों पर आधारित समाचार प्रकाशित करते रहे हैं जिससे अपराधियों में खौफ का माहौल रहता है। फैज़ान कुरैशी का कहना है कि 13 जून को रात्रि 12.25 पर उनके द्वारा सोशल मीडिया (वाहट्सएप्प) पर एक न्यूज वायरल की गयी थी। जिसमें थाना मुलगपुरा पुलिस के संरक्षण में वारसी नगर जामा मस्जिद गली नं. 5 में हो रहे सट्टाखाईबाड़ी के खिलाफ खबर वीडियो सहित वायरल की गयी थी। जिससे मुगलपुरा प्रभारी पूरी तरह से बौखला गये थे। खबर को अखबार में छापने से रोकने के लिए अपराधियों से हमसाज़ थाना मुगलपुरा पुलिस द्वारा 13जून को ही उनको पिस्टल के बल पर अपहरण कर थाने लाया गया।वहाँ उनकेसाथ पुलिस द्वारा हैवानियत का नंगा नाच नाचते हुए उनको जूते में पेशाब कर पिलाने का प्रयास किया गया। जिसका विरोध करने पर थाना मुगलपुरा पुलिस ने जूतों, लात-घूसों व पट्टों से इतना पीटा कि उनका कान का परदा तक फट गया। पत्रकार फैजान बताते हैं कि उसके बाद उन्हें फर्जी मुकदमें में अज्ञात के रूप में नामजद कर जेल भेज दिया गया। फैजान का कहना है कि जिस घटना में नामजद कर पुलिस उन्हें उस प्रकरण से सम्बन्धित वीडियो व फुटैज होने का दावा कर रही है वह कथित है क्योंकि उक्त घटना स्थल पर फैजान कुरैशी मौजूद ही नहीं थे। जो कि एक जांच का विषय है कि आखिर पुलिस ने किस आधार पर एक पत्रकार को किसी ऐसी घटना में संलिप्त कर अपराधी बना दिया जिसमें वह मौजूद ही नहीं थे। मुगलपुरा पुलिस की बेवजह हैवानियत भरी हरकत से बुरी तरह आहत पत्रकार फैजान द्वारा पूरे प्रकरण की शिकायत मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ के अतिरिक्त अन्य पुलिस उच्चाधिकारियों से की गयी। जिस पर मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा संज्ञान लेते हुए एसएसपी मुरादाबाद को जांच दी गयी। एसएसपी मुरादाबाद द्वारा जांच पुलिस अधीक्षक (नगर) को भेजी गयी, जिस पर उनके द्वारा क्षेत्राधिकारी कोतवाली को जांच सौंपी गयी। किंतु पत्रकार फैजान कुरैशी द्वारा आपत्ति दर्ज करते हुए जांच किसी अन्य उच्च अधिकारी से किये जाने की मांग की गयी है। पत्रकार फैजान कुरैशी का आरोप है कि यह आश्चर्यजनक है, कि जांच उसी अधिकारी को दे दी गई जो खुद पूरे प्रकरण में संलिप्त है, लिहाजा उन्होंने जांच दूसरे अधिकारी व अन्य एजेन्सी से करने का अनुरोध शासन से किया है। उधर पत्रकार फैजान कुरैशी के साथ मुगलपुरा पुलिस की अमानवीय हरकत और फर्जी मुकदमे से पत्रकार बिरादरी बुरी तरह अक्रोशित हो उठा है। पत्रकारों का कहना है कि मुरादाबाद पुलिस कलम की आवाज को दबाने का प्रयास कर सरकार की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रही है

 ghren meinPolisia haresment ka shikar journalist Faizan Qureshi
Ghren mein Mughal Pura Moradabad Polisia haresment ka shikar journalist Faizan Qureshi

 

 


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!