FASI 2
previous arrow
next arrow

Breaking
यूपी में 3 करोड़ महिलाएं जुड़ेंगी स्वयं सहायता समूहों से, 1 करोड़ बनेंगी ‘लखपति दीदी’केशव प्रसाद मौर्यरौनक रज़ा लाइब्रेरी सिरसी में प्रतिभाशाली छात्र,छात्राओं का सम्मानअल अमर सोशल ट्रस्ट की मासिक बैठक संपन्न: भीषण गर्मी को देखते हुए जगह-जगह लगाए जाएंगे पानी के प्याऊदेहरादून में सजी अदब की शानदार महफ़िल, ऑल इंडिया मुशायरे में गूँजता रहा शेर-ओ-सुख़न का जादूप्रदूषण से इस दौर में प्रकृति को बचाना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी*: मिर्जा अरशद बेगविपरीत परिस्थितियों में सशक्त बने रहते हैं परोपकारी : बाबा आकांक्षीएन एस ओ ने हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्रों के सम्पादकों को “हिन्दी पत्रकारिता दिवस” पर सम्मानित कियाबकरा ईद पर भाईचारा, सौहार्द और स्वच्छता बनाए रखने की अपील : भाजपा नेता आफ़ताब आलम भोजपुर क्षेत्र में बिजली की समस्या,सुधार के लिए,रालोद प्रभारी मंत्री से मिलासनातन धर्म में सर्वोपरि है प्रभु के प्रसाद,स्वामी नारदानंद ऋषि आश्रम में 118वें साप्ताहिक भंडारे का भव्य आयोजन संपन्न का महत्व और सम्मान: बाबा संजीव आकांक्षी

उत्तरप्रदेश

सिरसी में ऑल इंडिया मुशायरा सफलतापूर्वक संपन्न,देशभर के कई नामचीन शायरों ने मुशायरे में शिरकत की

शायरों की ग़ज़लों और नज़्मों पर श्रोताओं ने भरपूर दाद दी, जिससे पूरी महफ़िल देर रात तक अदबी रंग में डूबी रही

Janta Aur Janadesh

 

सिरसी/सम्भल। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी, लखनऊ के तत्वावधान में दिनांक 30 मार्च 2026 को इंडियन मैरिज हॉल, बुद्ध बाजार, सिरसी (जिला सम्भल) में आयोजित ऑल इंडिया मुशायरा अत्यंत गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता मशहूर शायर जनाब अनवर कैफ़ी (मुरादाबाद) ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जनाब कौसर अब्बास (चेयरमैन, नगर पंचायत सिरसी) उपस्थित रहे। साथ ही मुजाहिद फ़राज़ ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

 

इस अवसर पर मेहमान-ए-एज़ाज़ी के रूप में कशिश वारसी (क़ौमी सदर, भारतीय सूफ़ी फाउंडेशन / एडिटर ग्लोबल न्यूज़) एवं डॉ. मुनव्वर ताबिश की मौजूदगी ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। मुशायरे की सफल निज़ामत हकीम बुरहान सम्भली ने शानदार अंदाज़ में की, जिसे श्रोताओं ने खूब सराहा।

मुशायरे में देश के विभिन्न हिस्सों से आए नामचीन शायरों ने अपने बेहतरीन कलाम पेश कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रमुख शायरों में डॉ. शरीक उर रहमान बरकाती, शिबान क़ादरी (अमरोहा), सुलेमान फ़राज़ (हसनपुर), नासिर अमरोहवी, अभिषेक तिवारी (शिमला), निज़ाम नौशाही (मुंबई), डॉ. अन्स इकान (मेरठ) एवं ताहिर संभली ने अपने kalaam पेश किए

 

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों एम ए खान, डॉ. शाकिर हुसैन इस्लाही , अशरफ अली ख़ान , अर्जुन कुमार कश्यप , तंज़ील ख़ान एवं दानिश ग़दीरी ने सभी अतिथियों, शायरों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन उर्दू अदब के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!