चंदौसी के बनिया खेड़ा में पी.डी.ए. सम्मेलन आयोजित,पी.डी.ए. की एकता ही भाजपा को सत्ता से बाहर कर सकती है:रमेश प्रजापति
जिला अध्यक्ष अनिल प्रजापति गौतम बुद्ध नगर जिला सचिव समाजवादी पार्टी मेरठ नीटू प्रजापति का पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया


मोहम्मद यूसुफ( क्राइम रिपोर्टर)
जिला संभल समाजवादी पार्टी द्वारा
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार विधानसभा चंदौसी के बनिया खेड़ा में पी.डी.ए. सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में प्रजापति पाल मौर्या पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग के कार्यकर्ता, बूथ सेक्टर जोन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रमेश प्रजापति पहुंचे। एवं साथ में आए पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष अनिल प्रजापति गौतम बुद्ध नगर जिला सचिव समाजवादी पार्टी मेरठ नीटू प्रजापति का पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। मंच पर पहुंचकर उन्होंने महाराजा दक्ष प्रजापति एवं डॉ. बी.आर. अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उनके साथ जिला और विधानसभा के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

पी डी ए सम्मेलन के मुख्य अतिथि
रमेश प्रजापति जी ने अपने संबोधन में बताया प्रजापति समाज सभ्य और सीधा है भारतीय जनता पार्टी के बहकावे में आकर हिंदू मुस्लिम में पड़कर अब तक अपना वोट भारतीय जनता पार्टी को देने का काम कर रहा था वहीं समाजवादी पार्टी के पार्टी के अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी के मुख्यमंत्री रहते हुए प्रजापति समाज के विकास के लिए कई ऐतिहासिक कार्य किए गए। उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार में प्रजापति समाज के कारीगरों को रोजगार, आवास और सम्मान मिला। समाज के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति, कन्या विद्याधन और लैपटॉप वितरण जैसी योजनाएं चलाई गईं। साथ ही प्रजापति समाज को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विशेष योजनाएं शुरू की गईं गुमथल मे पी डी ए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए
राष्ट्रीय सचिव जी ने कहा कि 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनानी है, इसके लिए पी.डी.ए. यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक को और मजबूत करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे गांव-गांव जाकर भाजपा सरकार की नाकामियों को उजागर करें और अखिलेश जी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं। पी.डी.ए. की एकता ही भाजपा को सत्ता से बाहर कर सकती है। पूर्व मंत्री रमेश प्रजापति का फरीद पुर खास मे सतराम प्रजापति के यहां भी स्वागत हुआ
जिला अध्यक्ष असगर अली असारी ने कहा
आज सभी कार्यकर्ता 2027 में माननीय अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प ले। जिला अध्यक्ष ने कहा कि चंदौसी विधानसभा से पी.डी.ए. की लहर शुरू होगी और ऐतिहासिक जीत दर्ज होगी। जिला महासचिव कृष्ण मुरारी शखधार ने कहा चंदौसी विधानसभा के सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी 2027 की तैयारी में जुटे घर-घर जाकर बोट बनाने का काम करें विमलेश कुमारी ने कहा उत्तर प्रदेश सरकार में लगातार कार्यकर्ता और जनता का उत्पीड़न हो रहा है कार्यक्रम में अध्यक्षता जिला अध्यक्ष असगर अली अंसारी संचालन ओमप्रकाश प्रजापत जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग विधानसभा अध्यक्ष उमेश यादव प्रोफेसर रामचंद्र प्रजापति बलवंत सिंह उमेश दिवाकर श्याम पाल सिंह प्रजापति कपिल प्रजापति हिमाचल प्रजापति मानकौर प्रजापति डॉक्टर कुमार पाल प्रजापति प्रेमचंद प्रजापति लेखराज प्रजापति महेंद्र प्रजापति चंद्रपाल प्रजापति प्रदेश सचिव पूरणमल मौर्य जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग ओमप्रकाश प्रजापति कपिल प्रजापति लड्डन मियां काके चैरमैन कामरेड रेवाराम मास्टर आकिल साहब गुलशन राय फकरे आलम सूरज यादव चौधरी मनवीर सिंह सुमित यादव के पी अनिल मौर्य पप्पू यादव सुभाष पाल राजेश कुमारी दुर्गेश दिवाकर मोहसिन खान रियासत भाई नीटू प्रजापति जिला सचिव मेरठ अनिल प्रजापति पिछडा वर्ग अध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर भारत सिंह यादव मुकेश यादव डॉक्टर हो राम सिंह नेताजी लाइव सिंह प्रधान जी चरक सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष असगर अली अंसारी ने की संचालन जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग ओम प्रकाश प्रजापति ने किया आदि उपस्थित रहे सुरज यादव सोनू पाल महेश मौर्य हरिओम मौर्य सत्यवीर सिंह लोधी सोनू सिंह लोधी वीरपाल सिंह लोधी सोनू कुमार लोधी मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे l
संभल उत्तर प्रदेश



















