मुरादाबाद में विशाल फोटो एक्सपो-2026 का किया गया भव्य आयोजन,नगर विधायक रितेश गुप्ता,डॉ विशेष गुप्ता द्वारा कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन
दिवंगत फोटोग्राफर्स के परिवारजनों और वरिष्ठ फोटोग्राफर्स को किया गया सम्मानित


फसी उर रहमान बेग (जनता और जनादेश)। नई तकनीकों और आधुनिक उपकरणों के साथ सजे स्टॉल, फोटोग्राफर्स को दिए गए रोजगार बढ़ाने के टिप्स

मुरादाबाद। फोटोग्राफर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश एवं ऑल इंडिया फोटोग्राफर्स एसोसिएशन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में रामगंगा विहार स्थित स्वयंवर बैंकट हॉल में 18 अगस्त 2026 को एक विशाल फोटो एक्सपो-2026 का भव्य आयोजन किया गया है। एक्सपो का उद्घाटन नगर विधायक रितेश गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि विशेष गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चन्द्र वर्मा एवं जिलाध्यक्ष विनय कुमार ने तथा संचालन महासचिव जितेन्द्र सिंह एवं मण्डल प्रभारी संजू गौतम ने किया ।

फोटो एक्सपो में देश की प्रमुख कंपनियों द्वारा फोटोग्राफी क्षेत्र की नवीनतम तकनीक, आधुनिक कैमरे, प्रिंटिंग एवं अन्य अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन किया। एक्सपो में निकॉन, कैनन, सोनी, पैनासोनिक सहित लगभग 28 कंपनियों ने अपने आकर्षक स्टॉल सजाकर एक्सपो की शोभा बढ़ाई। इन स्टॉलों पर फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी के क्षेत्र में आई नई तकनीकों और उपकरणों को लेकर फोटोग्राफर्स को जानकारी दी गई और बताया गया कि किस तरह से फोटोग्राफी क्षेत्र में रोजगार को बढ़ाया जा सकता है। इस एक्सपो में आए फोटोग्राफर्स में काफी जोश व उत्साह देखने को मिला।

फोटो एक्सपो में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न मंडलों एवं जिलों से बड़ी संख्या में फोटोग्राफर्स ने पहुंचकर आधुनिक तकनीक और उपकरणों की जानकारी प्राप्त की। आयोजन का उद्देश्य फोटोग्राफी व्यवसाय से जुड़े लोगों को बदलती तकनीक से रूबरू कराना है।

फोटो एक्सपो में लकी ड्रा भी खोला गया जिसमें प्रथम पुरूस्कार 32 इंच एल.ई.डी., द्वितीय पुरूस्कार मिक्सर जूसर, तृतीय पुरूस्कार डीनर सेट रखा गया। लकी ड्रॉ में पुरूस्कार प्राप्त करने वाले विजेताओं के चेहरे पुरूस्कार प्राप्त कर खिल उठे और उन्होने एसोसिएशन की कार्य की सराहना की और अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज फोटोग्राफर्स जगत में नई क्रांति आई है और फोटोग्राफर्स का समय बदल रहा है एक्सपों का आयोजन रोजगार के नए अवसर लेकर आया है। अब फोटोग्राफर्स अपने को अकेला महसूस नहीं कर रहा है क्यूंकि आज पूरा संगठन उसके साथ खड़ा है जो बहुत गर्व की बात है।

इस अवसर पर फोटोग्राफर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश एवं ऑल इंडिया फोटोग्राफर्स एसोसिएशन ट्रस्ट द्वारा फोटोग्राफरी जगत में अपना योगदान देने वाले 5 दिवंगत वरिष्ठ फोटोग्राफर्स स्व. अम्बरीष अग्रवाल जी, स्व. फरहत युसुफी जी, स्व. धर्मेन्द्र सिंह परिहार जी, स्व. उजागर सिंह खुराना जी और फोटोग्राफर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष स्व. ओ.पी. रोड़ा जी के परिवारजनों को सम्मानित कर उनके योगदान और स्मृतियों को श्रद्वापूर्वक नमन किया गया।
कार्यक्रम में राकेश मल्होत्रा जी, जावेद कमाल सिद्दीकी जी और आर. सी गुप्ता जी को वरिष्ठ फोटोग्राफर्स के रूप में सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर फोटोग्राफर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद्र वर्मा, महासचिव सुरेंद्र सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष राजीव टंडन एवं संगठन मंत्री अमर सिंह सहित संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मुरादाबाद कोर कमेटी की ओर से संरक्षक राजेश गुप्ता, मंडल प्रभारी संजू गौतम, जिला अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता,जिला प्रभारी अनुज कुमार सक्सेना, महासचिव जितेंद्र सिंहए मीडिया प्रभारी बरेली जोन वसीम अकरम, मेराज हुसैन,कोषाध्यक्ष कमल वर्मा, उपाध्यक्ष ओंकार शर्मा, दिनेश शर्मा, सचिव रमेश प्रजापति, अंकुश अग्रवाल एवं महा संगठन मंत्री इकबाल सिंह उर्फ पाली सहित अन्य पदाधिकारी एवं फोटोग्राफर्स मौजूद रहे।
आयोजकों ने बताया कि फोटो एक्सपो.2026 फोटोग्राफी जगत से जुड़े प्रोफेशनल्स के लिए नई तकनीक, आधुनिक उपकरणों और बदलते दौर की आवश्यकताओं को समझने का महत्वपूर्ण मंच साबित हो रहा है। एक्सपो में फोटोग्राफर्स को एक ही स्थान पर विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों के उत्पादों एवं तकनीकी सुविधाओं की जानकारी मिल रही है जिससे वह अपने भविष्य को उज्जवल बना सके। एक्सपो में बड़ी संख्या में फोटोंग्राफर्स ने पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।



















