सलमान यूसुफ बने आईरा ऑल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन के मुरादाबाद मंडल महासचिव
राष्ट्रीय अध्यक्ष तारिक जकी ने जारी किया नियुक्ति पत्र, प्रदेश महासचिव जरिस मलिक और मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह की सहमति से मिली जिम्मेदारी


फसी उर रहमान बेग ( जनता और जनादेश) मुरादाबाद। ऑल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन (AIRA) ने संगठनात्मक विस्तार के तहत सलमान यूसुफ को मुरादाबाद मंडल का महासचिव नियुक्त किया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तारिक जकी ने प्रदेश महासचिव जरिस मलिक एवं मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह की सहमति से सलमान यूसुफ की नियुक्ति की है। इस संबंध में 25 सितंबर 2026 को नियुक्ति पत्र जारी किया गया, जिसमें उनका कार्यकाल 24 सितंबर 2027 तक निर्धारित किया गया है।

सलमान यूसुफ को मंडल महासचिव की जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद उनसे संगठन को मजबूत बनाने, पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए प्रयास करने तथा पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न मुद्दों को संगठन के माध्यम से प्रमुखता से उठाने की अपेक्षा की गई है। उनकी जिम्मेदारी में मंडल स्तर पर संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाना, पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय स्थापित करना और संगठन के उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाना शामिल रहेगा। ऑल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन पत्रकारों से जुड़े मुद्दों को उठाने और उनके हितों के लिए संगठनात्मक स्तर पर कार्य करने के उद्देश्य से सक्रिय है। सलमान यूसुफ की नियुक्ति के बाद मुरादाबाद मंडल में संगठन की गतिविधियों को और अधिक गति देने की दिशा में कार्य किए जाने की उम्मीद है।



















