meesum zaidi
previous arrow
next arrow

Breaking
*माँ की सेवा में ही जन्नत है*” — *ठाकुर राजा रईस*  मेधावी छात्रों का सम्मान, अभिभावकों की उपस्थिति में हुआ परिणाम वितरण समारोह ✨यूनाइटेड वेलफेयर एंड डेवलपमेंट ट्रस्ट के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने माननीय सांसद श्रीमती रुचि वीरा जी से उनके मुरादाबाद स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट कीसिरसी में ऑल इंडिया मुशायरा सफलतापूर्वक संपन्न,देशभर के कई नामचीन शायरों ने मुशायरे में शिरकत कीतालीम जिंदगी का एक अहम हिस्सा है :मिर्जा अरशद बेगभोजपुर में सरकार द्वारा नामित पार्षदों को मुबारकबाद देने पहुंचे यूपीका के डायरेक्टरऑल इंडिया मुस्लिम फेडरेशन ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामनेई की शहादत पर जताया गहरा शोकजनता सेवक समाज मुरादाबाद की ओर से 69 बा होली मिलन समारोह एवं रोजा इफ्तार का आयोजनमुरादाबाद मुस्लिम महाविद्यालय में महात्मा ज्योतिबा फुले विश्विद्यालय बरेली एवम गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद की सभी पालियों की परीक्षाएँ शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफलता पूर्वक सम्पन्नस्पॉटिंग एडविया मुफ़रिदत” टॉपिक पर हुए कॉम्पिटिशन में शानज़ल तुर्की ने मारी बाजी

अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकृषिकौशाम्बीक्राइमखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगैजेट्सगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीटेक्नोलॉजीदेवरियादेशपीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामनोरंजनमहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीराजनीतिरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरलाइफस्टाइलवाराणसीविदेशव्यापारशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

लोगों को रोजगार से जोड़ने का कार्य निरंतर जारी रहे- मुख्यमंत्री श्री चौहान

Janta Aur Janadesh

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग की समीक्षा की

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा रोजगार के अवसर पैदा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाये। लोगों को रोजगार से जोड़ने का कार्य निरंतर करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज मंत्रालय में कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि रोजगार के अवसर पैदा करना हमारा लक्ष्य है। विभागीय मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने बैठक में वर्चुअली भाग लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिये। अपर मुख्य सचिव श्री जे.एन. कंसोटिया ने वर्चुअल प्रजेंटेशन दिया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम के लक्ष्य एवं उपलब्धियों की समीक्षा की। उन्होंने म.प्र. खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित इकाईयों की जानकारी ली। उन्होंने नवीन उत्पादों को जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कौशल विकास कार्यक्रम अंतर्गत प्रशिक्षण जारी रहे। बुनकरों को प्रशिक्षण दें।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि चंदेरी और महेश्वर में बनने वाली हाथकरघा साड़ियों को और कैसे बेहतर बनाया जा सकता है, इस पर विचार करें। विभाग माटी कला के लिए कारीगरों को प्रोत्साहित करे। विभाग नई सोच एवं गंभीरता के साथ कार्य करे, जिससे कुटीर उद्योग आगे बढ़ें।


Janta Aur Janadesh

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!