पत्रकारों के आयुष्मान कार्ड के लिए जल्द ऐप होगा जारी : हसीब सिद्दीकी
यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन का मंडलीय सम्मेलन संपन्न


मुरादाबाद। यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के मंडलीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष हबीब सिद्दीकी ने कहा कि जल्द ही मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु सरकार एक ऐप जारी करेगी जिससे कि उनकी समझ समस्याओं का समाधान हो जाएगा और यह ऐप सीधा दिल्ली एवं सूचना निदेशक से जुड़ जाएगा अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन का मंडलीय सम्मेलन कोहिनूर तिराहा ख्वाजा नगर स्थित यूनियन के मंडल यह कार्यालय में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी ने पत्रकारों के प्रशिक्षण पर जोर देते हुए कहा कि यूनियन जल्द ही मंडल स्तर पर पत्रकारों को प्रशिक्षण उपलब्ध कराएगी।

जिससे उनकी लेखनी में सुधार आएगा यूनियन हमेशा पत्रकारों के हित में कार्य करती रही है और आगे भी करती रहेगी।

यूनियन के प्रदेश महामंत्री देवराज सिंह ने कहा कि पत्रकारों की एकता उनके हितों के लिए जरूरी है यदि पत्रकार एकजुट होकर रहेंगे तभी अपनी समस्याओं का निदान कर पाएंगे । उन्होंने कहा कि पत्रकारों की समस्याएं हमेशा से रही है। लेकिन यूनियन उनकी समस्याओं को दूर करने का कार्य करती रही है और आगे भी करती रहेगी प्रदेश स्तर पर यूनियन सभी पत्रकार साथियों के हित के लिए बराबर कार्य कर रही है

मंडल अध्यक्ष मोहम्मद जान तुर्की ने कहा कि यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन एक ऐसा संगठन है जो पत्रकारों के हित में एक लंबे समय से कार्य करता आ रहा है उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष से मांग करते हुए कहा कि प्रत्येक जिला अध्यक्ष दूसरे जिला अध्यक्ष के संपर्क में रहे और आवश्यकता पड़ने पर दूसरे जिले के पत्रकार साथियों की मदद करने में आगे आए तभी हमारा संगठन मजबूती को कायम करते हुए आगे बढ़ेगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष रईस शेख अनिल गर्ग गजेंद्र राघव भोला शर्मा नफीस अहमद, परवेज खान, नईम चौधरी, सफीक अहमद, जफर अहमद, जाकिर अहमद, नाजिम मंसूरी मोहसिन सिद्दीकी, मोहसिन नक़वी, सैयद शारिक अली मेराज आलम, आसिफ वारसी, आसिफ सैफी, शराफत चौधरी, अब्दुल रहीम, नकी अहमद, सलमान यूसुफ, डॉक्टर फसीउरहमान बेग, जाकिर अली बेग, मुअज्जम अली, प्रशांत शर्मा, अमित सैनी, रामपाल सिंह, मुकेश ठाकुर संजय सक्सेना, प्रमोद पथिक, शादाब कुरेशी, दानिश अली, नासिर तुर्की, नासिर पाशा एडवोकेट, शहवेज अंसारी, मुर्तजा इकबाल, शारिक अंसारी, सरफराज हुसैन, फिराफत चौधरी, नजाकत चौधरी, गुलाम मुस्तफा, भूरे अली, गुड्डू पाशा, आसिफ आतिक, रियाजुल हसन, अनिल गर्ग, मोहम्मद इकबाल हुसैन दानिश हुसैन, शादाब सिद्दीकी सहित आदि लोग मौजूद थे।
कार्यक्रम का संचालन तमीम अहमद नसीमी ने किया और आभार अभिव्यक्ति जिला अध्यक्ष रईस शेख ने किया।




















