waseem Akram crime Editor
previous arrow
next arrow

Breaking
रामायण मेला 2026 में चौपाई गायन प्रतियोगिता का भव्य समापन, 267 बच्चों ने किया प्रतिभाग सिरसी में जुलूसे मोहम्मदी में उमड़ा आस्था का सैलाबनगर निगम मुरादाबाद ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा, स्वागत के साथ कराया भंडारानैशनल सोशल ऑर्गनाइजेशन (एनएमओ) ने “सीनियर सिटीज़न डे” मनायामुरादाबाद में विशाल फोटो एक्सपो-2026 का किया गया भव्य आयोजन,नगर विधायक रितेश गुप्ता,डॉ विशेष गुप्ता द्वारा कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन  चंदौसी के बनिया खेड़ा में पी.डी.ए. सम्मेलन आयोजित,पी.डी.ए. की एकता ही भाजपा को सत्ता से बाहर कर सकती है:रमेश प्रजापतिशहंशाह-ए-तरन्नुम स्वर्गीय मुहम्मद रफ़ी साहब की 46वीं पुण्यतिथि के अवसर पर,याद किये गये मोहम्मद रफीसम्भल जिला समाजवादी पार्टी द्वारा संविधान मान स्तंभ दिवस कार्यक्रम ज्ञानवती बैंकट हॉल चंदौसी में संपन्न हुआ महान क्रान्तिकारी शहीद ए वतन मौलाना मौहम्मद अली जौहर के नाम से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर यूनिवर्सिटी को सरकारीयूनिवर्सिटी का दर्जा मिले:तंजीम शास्त्रीमौहम्मद अली जौहर के नाम से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर उत्तर प्रदेश की बिल्डिंग का रामपुर विकास प्राधिकरण आदि विभागों से गलत ढंग से हुए डिमोलिशन आदेश रद्द करने की माँग

Uncategorizedउत्तरप्रदेश

इमाम हज़रत ज़ैनुल आबेदीन अलैहिस्सलाम की शबे शहादत पर एक मजलिस का आयोजन

Janta Aur Janadesh

सिरसी सादात :मोहम्मद यूसुफ
गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी अंजुमने मुहाफ़िज़े अज़ा के तत्वावधान में शिया समुदाय के चौथे इमाम हज़रत ज़ैनुल आबेदीन अलैहिस्सलाम की शबे शहादत पर एक मजलिस का आयोजन किया गया। जिसमें चौधरी बबर अली व उनके साथियों ने सोज़ख़्वानी की तथा ज़ाकिरे अहलेबैत क़ाज़ी सैय्यद हुसैन रज़ा साहब क़िब्ला ने मजलिस को खिताब फ़रमाते हुए कहा।कि हमें अपने चौथे इमाम से मुहब्बत का सुबूत इस तरह देना चाहिए। कि हम ख़ुद उनके बताए हुए रास्ते पर चलें और दूसरों को भी उनके किरदार के बारे में बतायें। मुहब्बत सुबूत चाहती है। लेकिन आज उनकी मुहब्बत का दावा करने वाले मस्जिदों से दूर हैं।  हमारे इमाम का पैग़ाम है कि ख़ुदा के बन्दों को कभी भी ख़ुदा की इबादत से ग़ाफ़िल नहीं होना चाहिये। ख़ुशी हो या ग़म अज़ादारों को चाहिये।कि अपने इमाम की सीरत पर अमल करें।अंत में मौलाना ने कर्बला के शहीदों के मसायब बयान किए। मजलिस के बाद ज़ु्ल्जनाह व ताबूत का जुलूस निकाला गया।

जिसमें बाहर से आई अंजुमन अंजुमने शब्बीरिया लखनऊ , अंजुमने अज़ादारे हुसैनी बनारस , अंजुमने सिपाहे हुसैनी भनौली सादात सुल्तानपुर तथा अब्बास अली आरफ़ी के अलावा मुक़ामी अंजुमन, अंजुमने मुहाफ़िज़े अज़ा, अंजुमने रौनक़े अज़ा, अंजुमने बहारे अज़ा, अंजुमने शमीमे ईमान, अंजुमने ग़ुन्चये इस्लाम, अंजुमने गौहरे अज़ा, अंजुमने फ़ैज़े पंजेतन आदि ने भी नौहेख़्वानी व सीना ज़नी की। जुलूस अपने निर्धारित रास्ते से होता हुआ बड़ा इमाम बारगाह पहुंच कर सम्पन्न हुआ।जूलस का संचालन कमाल अख़्तर ने किया।इस मौक़े पर सामिन सिरसिवी, चौधरी नबी रज़ा, आफ़ताब अहमद दालानी,चौधरी सलमान रज़ा, मौहम्मद काज़िम,अली काज़िम,मौअज़्ज़म,अज़हान, मुदस्सिर आदि मौजूद रहे।


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!