मुहम्मद अहमद को पुनः मुरादाबाद मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया
अहमद कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है, जिसका निर्वहन वह सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से करेंगे


मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पीसीसी सदस्य मुहम्मद अहमद को पुनः अल्पसंख्यक कांग्रेस मुरादाबाद मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। लखनऊ कांग्रेस मुख्यालय से जारी पत्र के मुताबिक प्रेस को जारी बयान मे मुहम्मद अहमद ने कहा कि वह
इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी, कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी, राज्यसभा सांसद एवं अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री इमरान प्रतापगढ़ी जी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’ जी तथा उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के चेयरमैन श्री सोहेल अख्तर अंसारी जी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हैँ
मुहम्मद अहमद ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर पुनः जो विश्वास जताया है, वह उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। वह कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने, संगठन को मजबूत करने तथा मुरादाबाद मंडल में पार्टी के कार्यों को गति देने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है, जिसका निर्वहन वह सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से करेंगे।
ज्ञात हो कि मुहम्मद अहमद उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष होने के साथ साथ
उत्तर प्रदेश प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य भी हैँ वह पूर्व मे भी अल्पसंख्यक कांग्रेस उत्तर प्रदेश के चेयरमैन शाहनवाज़ आलम जी के कार्यकाल मे भी मेरठ मंडल के साथ साथ मुरादाबाद मंडल प्रभारी रह चुके है



















