FASI 2
previous arrow
next arrow

Breaking
यूपी में 3 करोड़ महिलाएं जुड़ेंगी स्वयं सहायता समूहों से, 1 करोड़ बनेंगी ‘लखपति दीदी’केशव प्रसाद मौर्यरौनक रज़ा लाइब्रेरी सिरसी में प्रतिभाशाली छात्र,छात्राओं का सम्मानअल अमर सोशल ट्रस्ट की मासिक बैठक संपन्न: भीषण गर्मी को देखते हुए जगह-जगह लगाए जाएंगे पानी के प्याऊदेहरादून में सजी अदब की शानदार महफ़िल, ऑल इंडिया मुशायरे में गूँजता रहा शेर-ओ-सुख़न का जादूप्रदूषण से इस दौर में प्रकृति को बचाना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी*: मिर्जा अरशद बेगविपरीत परिस्थितियों में सशक्त बने रहते हैं परोपकारी : बाबा आकांक्षीएन एस ओ ने हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्रों के सम्पादकों को “हिन्दी पत्रकारिता दिवस” पर सम्मानित कियाबकरा ईद पर भाईचारा, सौहार्द और स्वच्छता बनाए रखने की अपील : भाजपा नेता आफ़ताब आलम भोजपुर क्षेत्र में बिजली की समस्या,सुधार के लिए,रालोद प्रभारी मंत्री से मिलासनातन धर्म में सर्वोपरि है प्रभु के प्रसाद,स्वामी नारदानंद ऋषि आश्रम में 118वें साप्ताहिक भंडारे का भव्य आयोजन संपन्न का महत्व और सम्मान: बाबा संजीव आकांक्षी

उत्तरप्रदेशमुरादाबाद

यूनाइटेड वेलफेयर एंड डेवलपमेंट ट्रस्ट के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने माननीय सांसद श्रीमती रुचि वीरा जी से उनके मुरादाबाद स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की

विशेष रूप से कारीगरों की आजीविका, कौशल विकास, उत्पादन से संबंधित चुनौतियों एवं निर्यात क्षेत्र में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों पर चर्चा करते हुए उनके समाधान हेतु आवश्यक पहल करने का अनुरोध किया गया।

Janta Aur Janadesh

 

 

जनता और जनादेश ( फसी उर रहमान बेग)।  यूनाइटेड वेलफेयर एंड डेवलपमेंट ट्रस्ट (यूडब्ल्यूडीटी) के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने माननीय सांसद श्रीमती रुचि वीरा जी से उनके मुरादाबाद स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की।

भेंट के दौरान ट्रस्ट की ओर से माननीय सांसद जी को ईद-उल-फितर एवं नवरात्रि के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं तथा आपसी सौहार्द एवं सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।

इसके उपरांत प्रतिनिधिमंडल ने मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट्स से जुड़े कारीगरों (आर्टिज़न्स/दस्तकार), कारखानेदारों (निर्माताओं) एवं निर्यातकों की विभिन्न जमीनी समस्याओं से माननीय सांसद जी को अवगत कराया। विशेष रूप से कारीगरों की आजीविका, कौशल विकास, उत्पादन से संबंधित चुनौतियों एवं निर्यात क्षेत्र में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों पर चर्चा करते हुए उनके समाधान हेतु आवश्यक पहल करने का अनुरोध किया गया

साथ ही ट्रस्ट द्वारा समाज के वंचित वर्गों के उत्थान, शिक्षा, स्वास्थ्य, जागरूकता एवं कौशल विकास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी साझा की गई। माननीय सांसद जी ने ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

 

इस प्रतिनिधिमंडल में हाफिज हबीबुर रहमान, नजाकत अली, शाहनवाज अली, राशिद अली, मोहम्मद शाहवेज़, अधिवक्ता रिज़वान अली, डॉ. नाज़िम पाशा, मोहम्मद तारिक एवं मोइन अंसारी शामिल रहे।


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!