meesum zaidi
previous arrow
next arrow

Breaking
एन. एस. ओ. ने नगर के प्रसिद्ध डाक्टर्स का स्वागत किया मुरादाबादअन्जुमन-ए-तामीर इन्सानियत की ओर से मुरादाबाद में अज़ीमुश शान कॉन्फ्रेंस का आयोजनभीषण गर्मी के मद्देनजर,नागरिक सुरक्षा कोर द्वारा करूला पर शरबत वितरणएनएस ओने आज विश्व पुस्तक दिवस” को बड़े उत्साह के साथ मनायामुरादाबाद मुस्लिम डिग्री कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता और ग़ज़ल सराई का आयोजन*माँ की सेवा में ही जन्नत है*” — *ठाकुर राजा रईस*  मेधावी छात्रों का सम्मान, अभिभावकों की उपस्थिति में हुआ परिणाम वितरण समारोह ✨यूनाइटेड वेलफेयर एंड डेवलपमेंट ट्रस्ट के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने माननीय सांसद श्रीमती रुचि वीरा जी से उनके मुरादाबाद स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट कीसिरसी में ऑल इंडिया मुशायरा सफलतापूर्वक संपन्न,देशभर के कई नामचीन शायरों ने मुशायरे में शिरकत कीतालीम जिंदगी का एक अहम हिस्सा है :मिर्जा अरशद बेग

Uncategorizedमुरादाबाद

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय श्रम बंधु की बैठक सम्पन्न

श्रम विभाग को श्रम पंजीयन बढ़ाने तथा पेन्डिग आवेदनों को निस्तारण के दिए निर्देश

Janta Aur Janadesh

मुरादाबाद 23 जुलाई 2022
जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय पर उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्र्तगत जनपद स्तरीय श्रम बंधु की बैठक आहूत की गयी, जिसमें जिलाधिकारी ने श्रमिक पंजीयन, अधिष्ठान पंजीयन, उपकर/सेस, योजना मद के अन्र्तगत किये गये व्यय, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। जिलाधिकारी ने श्रम पंजीयन को बढ़ाने तथा कार्यदायी संस्थाओं में कार्य करने वाले श्रमिकों का भी रजिस्टेªशन कराने के निर्देश श्रम विभाग को दिये। जिलाधिकारी ने ए0एल0सी0 को निर्देशित किया कि विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन श्रम विभाग में पेन्डिंग नही रहने चाहिए, उनका समय से निस्तारण किया जाना सुनिश्चित करें तथा आवेदन पत्रों के निस्तारण में पूरी तरह पारदर्शिता बनी रहें, पात्रों को योजनाओं का लाभ अवश्य मिले।जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के संबंध में लोगों को जागरुक कर लाभ दिलाया जाये तथा जो श्रमिक नगर निकायों में 90 दिन कार्य करते हैं उनका श्रम विभाग में रजिस्टेªशन करायें। जिलाधिकारी ने बताया कि मातृत्व शिशु एवं बालिका हितलाभ, कन्या विवाह सहायता, मेधावी छात्र पुरस्कार, कौरूाल विकास तकनीकी उन्नयन, आवास सहायता, शौचालय सहायता, सौर ऊर्जा सहायता, गम्भीर बीमारी सहायता, निर्माण कामगर मृत्यु, विकलांगता एवं अक्षमता पेंशन योजना, निर्माण कामगर अन्त्येष्टि योजना, महात्मा गांधी पेंशन योजना, चिकित्सा सुविधा योजना, संत रविदास शिक्षा सहायता योजना तथा आवासीय विद्यालय योजनाओं से श्रमिकों को लाभान्वित किया जाये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आनन्द वर्धन, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एम0सी0 गर्ग, ए0एल0सी0 सतीश दयाल, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अनुज भट्ट, सहित शोभना गुप्ता एनजीओ, स्वास्थ्य विभाग के डा0 पीताम्बर, अधिशासी अधिकारी नगर निकाय, जिला पूर्ति कार्यालय के एम0पी0 सिंह एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!