meesum zaidi
previous arrow
next arrow

Breaking
*माँ की सेवा में ही जन्नत है*” — *ठाकुर राजा रईस*  मेधावी छात्रों का सम्मान, अभिभावकों की उपस्थिति में हुआ परिणाम वितरण समारोह ✨यूनाइटेड वेलफेयर एंड डेवलपमेंट ट्रस्ट के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने माननीय सांसद श्रीमती रुचि वीरा जी से उनके मुरादाबाद स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट कीसिरसी में ऑल इंडिया मुशायरा सफलतापूर्वक संपन्न,देशभर के कई नामचीन शायरों ने मुशायरे में शिरकत कीतालीम जिंदगी का एक अहम हिस्सा है :मिर्जा अरशद बेगभोजपुर में सरकार द्वारा नामित पार्षदों को मुबारकबाद देने पहुंचे यूपीका के डायरेक्टरऑल इंडिया मुस्लिम फेडरेशन ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामनेई की शहादत पर जताया गहरा शोकजनता सेवक समाज मुरादाबाद की ओर से 69 बा होली मिलन समारोह एवं रोजा इफ्तार का आयोजनमुरादाबाद मुस्लिम महाविद्यालय में महात्मा ज्योतिबा फुले विश्विद्यालय बरेली एवम गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद की सभी पालियों की परीक्षाएँ शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफलता पूर्वक सम्पन्नस्पॉटिंग एडविया मुफ़रिदत” टॉपिक पर हुए कॉम्पिटिशन में शानज़ल तुर्की ने मारी बाजी

उत्तरप्रदेशमुरादाबाद

शानदार मुशायरा ‘जश्न-ए-उर्दू’ में शायरों ने जीता दिल: ‘नए चिराग़-ए-शहर-ए-जिगर’ ने बिखेरी कलाम की रौशनी

विधायक नासिर कुरेशी के अलावा मशहूर शायर और सामाजिक शख्सियतों ने शिरकत की

Janta Aur Janadesh

 

 

फसी उर रहमान बेग (संपादक)।          मुरादाबाद: उर्दू ज़बान की ख़ूबसूरती और शायरी के जादू से सराबोर एक यादगार शाम कल (22 नवंबर 2025, शनिवार) फ़ातिमा बैंक्विट हॉल, बरवालान रोड, निकट नल वाली मस्जिद में देखने को मिली। Environment Protection Movement and वी केयर सोसाइटी, मुरादाबाद के ज़ेर-ए-एहतिमाम आयोजित मुशायरा ‘जश्न-ए-उर्दू’ और इसका ख़ास उनवान ‘नए चिराग़-ए-शहर-ए-जिगर’ साहित्य प्रेमियों के लिए एक अविस्मरणीय तोहफ़ा साबित हुआ।

मुशायरे का आग़ाज़ रात 8:30 बजे हुआ और शुरू से आख़िर तक माहौल शायरी की महक से महकता रहा।

✨ अहम हस्तियों की मौजूदगी:

यह महफ़िल कई महत्वपूर्ण और बुज़ुर्ग शख्सियतों की सरपरस्ती और सदारत में सजी:

ज़ेर-ए-सरपरस्ती: जनाब इंजीनियर अनवर कैफ़ी साहब (बुज़ुर्ग उस्ताद शायर) और जनाब मंसूर उस्मानी साहब (आलमी शोहरत याफ़्ता शायर) की रहनुमाई ने मुशायरे को गरिमा प्रदान की।

मेहमानान-ए-ख़ुसूसी: मुरादाबाद के साबिक़ एम.पी., डॉ. एस टी हसन साहब और एम.एल.ए. मुरादाबाद दिहात, हाजी नासिर क़ुरैशी साहब की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

 

मेहमान ए ज़ी-वकार: इक़बाल हुसैन अंसारी, शुऐब हसन पाशा, असद मोलाई, waqi Rashid or program ke sadarat मिर्ज़ा अरशद बेग National President NSO द्वारा की गई

शायरों ने बांधा समां

मुशायरे में मौजूद शायरों ने अपने ख़ूबसूरत कलाम से सुनने वालों का दिल जीत लिया। Adv.ज़िया ज़मीर और अहमद मुरादाबादी ने अपने अंदाज़-ए-बयां और दिलों को छू लेने वाली शायरी से महफ़िल पर ऐसी छाप छोड़ी कि हर तरफ़ दाद-ओ-तहसीन की गूंज सुनाई दी। इसी तरहां फरहत अली खान, नूर जमा नूर, आरिफा अंबर , फिरोज खान, नाजिम रजा ,गुलाम गाजी, फना जमीर, नाजिऱ मुरादाबादी , फरीद आलम फरीद ,निसार मुरादाबादी, वसीम अल्वी , शायरों ने आखिर तक अपने कलाम से महफिल महकाया उधर श्रोताओं ने एक-एक शेर पर दिल खोलकर अपनी मोहब्बत का इज़हार किया।

“सभी शायरों ने अपनी ख़ूबसूरत कलाम से सुनने वालों का दिल जीत लिया और यह मुशायरा वाकई बहुत शानदार रहा।”

इस पूरे कार्यक्रम की निजामत (संचालन) बेहतरीन अंदाज़ में सुल्तान अज़हर ने की, Pnvironment Protection Movement and

वी केयर सोसाइटी के आयोजकों ने सभी मेहमानों और श्रोताओं का शुक्रिया अदा किया और उर्दू ज़बान की ख़िदमत के इस सिलसिले को जारी रखने का अहद किया। यह मुशायरा मुरादाबाद की साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत में एक नया मील का पत्थर साबित हुआ।

Adv.Syed Zubair Ali

President

EPM


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!