FASI 2
previous arrow
next arrow

Breaking
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार रानी दुर्गावती बलिदान दिवस मनाया गयालखनऊ कोचिंग सेंटर कांड पर मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना ,नैशनल सोशल ऑर्गेनाइजेशन (एन.एस.ओ) द्वारा शोक सभा मौहल्ला कानून गोयान में सम्पन्नमुहर्रम के मौके पर नवासा ए रसूल हजरत इमाम हुसैन के बेटे हजरत अली अकबर की याद में इदारा ए जवानाने अली अकबर की ओर से हुसैनी ब्लड डोनेशन कैंप आयोजितयूपी में 3 करोड़ महिलाएं जुड़ेंगी स्वयं सहायता समूहों से, 1 करोड़ बनेंगी ‘लखपति दीदी’केशव प्रसाद मौर्यरौनक रज़ा लाइब्रेरी सिरसी में प्रतिभाशाली छात्र,छात्राओं का सम्मानअल अमर सोशल ट्रस्ट की मासिक बैठक संपन्न: भीषण गर्मी को देखते हुए जगह-जगह लगाए जाएंगे पानी के प्याऊदेहरादून में सजी अदब की शानदार महफ़िल, ऑल इंडिया मुशायरे में गूँजता रहा शेर-ओ-सुख़न का जादूप्रदूषण से इस दौर में प्रकृति को बचाना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी*: मिर्जा अरशद बेगविपरीत परिस्थितियों में सशक्त बने रहते हैं परोपकारी : बाबा आकांक्षीएन एस ओ ने हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्रों के सम्पादकों को “हिन्दी पत्रकारिता दिवस” पर सम्मानित किया

उत्तरप्रदेशमुरादाबाद

भोजपुर राजकीय इंटर कॉलेज अपनी बदहाली के आंसू बहा रहा है:Mohsin Ansari

ऑर्गनाइजेशन ऑफ शाहीन ए हिन्द के अध्यक्ष मोहसिन अंसारी ने मानव अधिकार आयोग को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि मुरादाबाद काशीपुर स्थित रोड राजकीय इंटर कॉलेज भोजपुर अपनी बदहाली के आंसू बहा रहा है।

Janta Aur Janadesh

 

 

भोजपुर ऑर्गनाइजेशन ऑफ शाहीन ए हिन्द के अध्यक्ष मोहसिन अंसारी ने मानव अधिकार आयोग को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि मुरादाबाद काशीपुर स्थित रोड राजकीय इंटर कॉलेज भोजपुर अपनी बदहाली के आंसू बहा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ शिक्षा व्यवस्था और शिक्षा संस्थानों में सुधार करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं जिसके तहत सरकार द्वारा आये दिन नयी नयी योजनाए चलाई जा रही है लेकिन इसके बावजूद भी प्रदेश में कुछ कॉलेजो पर सरकार की इन योजनाओं की दृष्टि अभी नही पड़ी है एक तरफ जहां सरकार यह आह्वान करती है कि हर इंसान शिक्षित हो वहीं प्रदेश में कुछ ऐसे स्कूल भी हैं जहां शिक्षा का मंदिर अपनी बदहाली का रोना रो रहा है। ऐसा ही एक राजकीय इंटर कॉलेज भोजपुर कस्बे में स्थित है। यह राजकीय इंटर कॉलेज पिछले कई वर्षों से बदहाली में पड़ा हुआ है। कई बार अधिकारियों को सूचित किया जा चुका है लेकिन अधिकारी अपनी नींद से जागना ही नहीं चाहते।बता दें कि इस कॉलेज के जिन कमरों में कक्षाएं लगती हैं, वे कभी भी मलबे में तब्दील हो सकते हैं। वहीं स्कूल की व्यवस्था इतनी बेकार है कि यहां शराबी बैठकर दारू पीते हैं और मैदान में ताश खेलते हैं। कॉलेज में एंट्री गेट के पास ही गंदगी का अम्बार लगा रहता है गेट पर भी दुकाने लगी हुई हैं। कालेज को आसपास के लोगों ने पेशाब घर बना दिया है। क्लासरूम में बच्चों के बैठने के लिए डेस्क की कमी रहती है, खिड़कियां व दरवाजे भी टूटे हुए हैं। लेकिन पढ़ाई सुचारू रूप से चल रही है। 
कॉलेज की दीवारें टूटी होने के कारण लोग बीच कॉलेज के रास्ते का शॉर्टकट अपनाते हैं। कालेज बीच से ही निकालकर आतेजाते है कालेज की नई बिल्डिंग होने के बाबजूद भी जर्जर बिल्डिंग में क्लास लगाई जा रही है। 422 छात्रों पर 4 अध्यापक हाई स्कूल तक शिक्षा दे रहे हैं, इंटर क्लास पढ़ाने के लिए कोई अध्यापक नही है, तथा अंग्रेजी पढ़ाने के लिए कोई अध्यापक उपलब्ध नहीं है। पत्रकारों कॉलेज गए तो प्रधानाचार्य सोते हुए मिले। मोहसिन अंसारी ने जनहित में शिकायत करते हुए कहा कि अगर यह प्रकरण ऐसे ही चलता रहा तो वो दिन दूर नही हम अपनी आँखों से अपने देश का भविष्य अंधकार में जाया होते हुए देखेंगे।


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!