FASI 2
previous arrow
next arrow

Breaking
सनातन धर्म में सर्वोपरि है प्रभु के प्रसाद,स्वामी नारदानंद ऋषि आश्रम में 118वें साप्ताहिक भंडारे का भव्य आयोजन संपन्न का महत्व और सम्मान: बाबा संजीव आकांक्षीनैशनल सोशल आर्गेनाइजेशन (एन एस ओ) के हेड आफिस स्थित गुजराती स्ट्रीट, व्हाइट हाउस में कायदे मिल्लत डॉ० अब्दुल जलील फरीदी की पुण्य तिथि पर एक बेठक सम्पन्नप्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की अपील पर अमल करना सच्ची देशभक्ति:मिर्ज़ा अरशद बेगशाहजहाँपुर में स्थित टाउन-हॉल, नगर निगम कार्यालय के सामने स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं पर बुलडोजर चलाने के खिलाफ भारी विरोधबिलारी में पीएमश्री स्कूल का जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया, एसएसपी सतपाल अंतिल, जॉइंट मजिस्ट्रेट सुश्री शक्ति दुबे द्वारा निरीक्षणपुलिस उप महानिरीक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र एवं एस एसपी के संयुक्त कचहरी परिसर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हाल का उद्घाटनजिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में सीएम डैशबोर्ड और आईजीआरएस के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्नस्वामी नारदानन्द ऋषि आश्रम में आज 117 वां भंडारा संपन्न .मुरादाबाद में नीलांजली इंडस्ट्रीज़ प्राइवेट लिमिटेड की तीसरी वर्षगांठ एवं प्रधानमंत्री मुफ्त बिजली योजना जागरूकता बैठक संपन्नसंभल में स्कूलों की मनमानी फीस पर सख्त एक्शन, इन 15 विद्यालयों को लौटाना होगा पैसा,सख्त एक्शन

उत्तरप्रदेशकृषिक्राइमगैजेट्सटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापार

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कोरोना की रोकथाम के लिये आमजन को किया जागरूक

Janta Aur Janadesh

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सोमवार को स्वच्छता बनाये रखने व कोरोना से बचाव को लेकर आमजन को जागरूक किया। उन्होंने क्षेत्रीय समस्याओं को जानने और उनके निराकरण करने के उद्देश्य से उपनगर ग्वालियर के वार्ड-1 में पैदल भ्रमण किया। मंत्री श्री तोमर ने क्षेत्र के नागरिकों से मिलकर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली।  

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने सोमवार सुबह वार्ड-1 के रामाजी के पुरा पुलिया के पास खडे मजदूरों को मास्क वितरण करते हुए कहा कि कोरोना की तीसरी लहर आ चुकी है, इसलिये मास्क अवश्य लगायें तथा दूसरों को भी प्रेरित करें। उन्होंने सभी मजदूरों से टीका लगवाने का अनुरोध किया।

मंत्री श्री तोमर ने वार्ड-1 के रामाजी का पुरा, जिन्नातों की मस्जिद, इस्लामपुरा, सुभाष नगर आदि क्षेत्र का भ्रमण कर मौहल्ला व शहर को स्वच्छ बनाये रखने की अपील आमजन से की। उन्होंने  प्रत्येक दिन कचरा उठाने व साफ-सफाई करने के निर्देश दिये। 

नाले निर्माण का किया भूमि-पूजन

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने नूर मस्जिद से रेलवे क्रोसिंग तक नूर मस्जिद की साइड वाले नाले का भूमि-पूजन  किया। नाला निर्माण लगभग सवा दो लाख रूपये की लागत से होगा। 

वार्ड-1 में स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने वार्ड क्रमांक-1 के सामुदायिक भवन में सिम्स हॉस्पिटल द्वारा मोतियाबिंद और हड्डी रोग परीक्षण शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि आपके द्वारा किया जा रहा कार्य सराहनीय है। मंत्री श्री तोमर ने शिविर में आये सभी डॉक्टरों को फूलमाला पहनाकर सम्मान किया। शिविर में आये मरीजों की जाँच कर मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिये चिन्हित किया गया। 


Janta Aur Janadesh

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!