meesum zaidi
previous arrow
next arrow

Breaking
*माँ की सेवा में ही जन्नत है*” — *ठाकुर राजा रईस*  मेधावी छात्रों का सम्मान, अभिभावकों की उपस्थिति में हुआ परिणाम वितरण समारोह ✨यूनाइटेड वेलफेयर एंड डेवलपमेंट ट्रस्ट के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने माननीय सांसद श्रीमती रुचि वीरा जी से उनके मुरादाबाद स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट कीसिरसी में ऑल इंडिया मुशायरा सफलतापूर्वक संपन्न,देशभर के कई नामचीन शायरों ने मुशायरे में शिरकत कीतालीम जिंदगी का एक अहम हिस्सा है :मिर्जा अरशद बेगभोजपुर में सरकार द्वारा नामित पार्षदों को मुबारकबाद देने पहुंचे यूपीका के डायरेक्टरऑल इंडिया मुस्लिम फेडरेशन ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामनेई की शहादत पर जताया गहरा शोकजनता सेवक समाज मुरादाबाद की ओर से 69 बा होली मिलन समारोह एवं रोजा इफ्तार का आयोजनमुरादाबाद मुस्लिम महाविद्यालय में महात्मा ज्योतिबा फुले विश्विद्यालय बरेली एवम गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद की सभी पालियों की परीक्षाएँ शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफलता पूर्वक सम्पन्नस्पॉटिंग एडविया मुफ़रिदत” टॉपिक पर हुए कॉम्पिटिशन में शानज़ल तुर्की ने मारी बाजी

उत्तरप्रदेशमुरादाबाद

Delhi MCD Election 2022: MCD चुनावों की तारीखों का एलान, 4 दिसंबर को वोटिंग, 7 को आएंगे नतीजे

दिल्ली नगर निगम के लिए चुनाव की तारीख चार दिसंबर तय की गई है। जबकि मतगनना सात दिसंबर को की जाएगी।

Janta Aur Janadesh

November 4, 2022.Team JANTA AUR JANADESH
Delhi MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम (Delhi Municipal Corporation) चुनाव की तारीख घोषित कर दी गई है।दिल्ली नगर निगम के लिए चुनाव की तारीख चार दिसंबर तय की गई है। जबकि मतगनना सात दिसंबर को की जाएगी। घोषणा आज यानि शुक्रवार को चुनाव आयोग ने किया। चुनाव की तारीख का एलान होते ही आचार संहिता लागू हो गया है।गौरतलब है कि एकीकृत होने के बाद दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों पर चुनाव होगा। इससे पहले दिल्ली नगर निगम तीन भागों में विभाजित था और कुल 272 वार्ड थे। हालांकि, नए परिसीमन में वार्ड की संख्या घटाकर 272 से 250 कर दी गई है।दिल्ली चुनाव आयुक्त विजय देव ने क्या कहा दिल्ली चुनाव आयुक्त विजय देव ने तारीखों का एलान करते हुए कहा कि 250 वॉर्ड में 2011 के सेंसेंज के अनुसार से 42 सीट को एससी के लिए, वहीं महिलाओं के लिए 21 सीट रिजर्व किया गया है। 104 सीट अलग से महिलाओं के लिए रिजर्व किया गया है। कुल 13665 पोलिंग स्टेशन होंगे. चुनाव में ईवीएम का इस्तेमाल होगा।विजय देव ने कहा कि चुनाव के दिन2 हजार से ज्यादा सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी। हर विधानसभा में 68 जनरल ऑब्जर्वर होंगे. सभी जगह वीडियोग्राफी होगी।MCD चुनाव का पूरा शेड्यूल-नोटिफिकेशन- 7 नवंबर-नामांकन की आखिर तारीख- 14 नवंबर-नाम वापिस लेने की तारीख- 19 नवंबर-वोटिंग- 4 दिसंबर-नतीजे- 7 दिसंबरअधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां की जा चुकी हैं रद्द,दूसरी तरफ दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने एमसीडी चुनाव के लिए अपने अधीन आए भीAधिकारियोंऔरकर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। चुनाव आयोग ने कहा है कि मजबूरी होने पर ही वह छुट्टी पर जा सकते हैं, लेकिन इस संबंध में आयोग से स्वीकृति लेनी होगी। चुनाव आयोग ने चुनाव के सिलसिले में 68 रिटर्निंग अधिकारी और 250 सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए हैं। इसके अलावा इन अधिकारियों के अधीन और आयोग के कार्यालय में भी बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी नियुक्त हैं।


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!