Moradabad,Crime Updates. 13 November.धोखाधडी करके फर्जी जमानती प्रपत्र तैयार कर मा0 न्यायालय में पेश करने की आरोपिता गिरफ्तार,
: सट्टे की खाईबाड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार, थाना ठाकुरद्वाराः

1-धोखाधडी करके फर्जी जमानती प्रपत्र तैयार कर मा0 न्यायालय में पेश करने की आरोपिता गिरफ्तार, थाना सिविल लाइन्सः-
अवगत कराना है कि दिनांक 08-02-2022 को वादी नीरज शर्मा वर्तमान में मा0 न्यायालय विशेष न्यायाधीश(एन0डी0पी0एस0एक्ट)/अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट सं0 7 मुरादाबाद ने अभियुक्ता द्वारा धोखाधड़ी करके फर्जी जमानती प्रपत्र तैयार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने के संबंध में दी तहरीर के आधार पर थाना सिविल लाइन्स मु0अ0सं0-123/2022 धारा 420/467/468/ 471 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया । विवेचना के क्रम आज दिनांक 13-11-2022 को व0उ0नि0 बृजेन्द्र सिंह थाना सिविल लाइन्स द्वारा मय हमराही पुलिस बल अभियुक्ता श्वेता सिंह पत्नी विमल कुमार निवासी आदर्श कालोनी थाना सिविल लाईन्स, मुरादाबाद को गिरफ्तार किया गया ।2-लङकी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, थाना ठाकुरद्वाराः-अवगत कराना है कि दिनांक 08-11-2022 को वादी निवासी थाना ठाकुरद्वारा क्षेत्रान्तर्गत ने अभियुक्तगण द्वारा वादी की पुत्री को बहला फुसलाकर ले जाने के संबंध में थाना ठाकुरद्वारा पर तहरीर दी, तहरीर के आधार पर थाना ठाकुरद्वारा पर मु0अ0सं0- 495/2022 धारा 363 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया । विवेचना के क्रम में आज दिनांक 13-11-2022 को उ0नि0 श्री वीरेन्द्र कुमार थाना ठाकुरद्वारा द्वारा मय हमराही पुलिस बल के अभियुक्त मोनिस पुत्र अतर सिंह निवासी ग्राम करीमपुर सरकी थाना भोट, रामपुर को गिरफ्तार किया गया । अपहृत को सकुशल बरामद किया गया है ।
3-सट्टे की खाईबाड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार, थाना ठाकुरद्वाराः-अवगत कराना है कि दिनांक 13-11-2022 को म0उ0नि0 रानी थाना ठाकुरद्वारा द्वारा मय हमराही पुलिस बल के अभियुक्त वकील अहमद पुत्र शमशेर निवासी कस्बा व थाना ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुये सटटा पर्ची, गत्ता, डाट पैन व नगद 560/- रुपये सहित गिरफ्तार किया गया । इस संबंध में थाना ठाकुरद्वारा पर मु0अ0सं0–502/2022 धारा 13 जी0 एक्ट पंजीकृत किया गया ।




















