मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद शिक्षकों का मूल्यांकन बहिष्कार निर्णय समाप्त।
वार्ता के उपरांत व्यापक छात्र हित को देखते हुए मूल्यांकन बहिष्कार का निर्णय वापस ले लिया गया

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक समन्वय समिति के प्रदेश संयोजक राज बहादुर सिंह चंदेल जी ने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से सात सूत्रीय मांगों के संदर्भ में वार्ता की। वार्ता के उपरांत माननीय मुख्यमंत्री जी ने आश्वस्त किया कि शिक्षक समस्याओं पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाएगा। प्रकरण प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा को संदर्भित कर दिया गया है। वार्ता के उपरांत व्यापक छात्र हित को देखते हुए मूल्यांकन बहिष्कार का निर्णय वापस ले लिया गया है। इस आशय की जानकारी प्रांतीय अध्यक्ष चेत नारायण सिंह व प्रदेश महामंत्री राम बाबू शास्त्री ने दी। नेतृत्व ने मूल्यांकन बहिष्कार में सहयोग करने वाले सभी शिक्षकों/शिक्षिकाओं के प्रति आभार जताया और धन्यवाद व्यक्त किया है।वार्ता के उपरांत व्यापक छात्र हित को देखते हुए मूल्यांकन बहिष्कार का निर्णय वापस ले लिया गया






























