मुरादाबाद
प्राथमिक विद्यालय में पर्यावरण स्वच्छता एवं स्वास्थ्य शिविर को लेकर आयोजित
स्वयंसेवकों ने प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में साफ- सफाई कर श्रमदान किया।

Noor Mohammad ( Reporter)राजकीय महाविद्यालय भोजपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का तीसरा एकदिवसीय शिविर बगिया वाला, नई बस्ती, प्राथमिक विद्यालय में पर्यावरण स्वच्छता एवं स्वास्थ्य शिविर को लेकर आयोजित किया गया। स्वयंसेवकों ने प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में साफ- सफाई कर श्रमदान किया। साथ ही स्वयंसेवकों ने रैली निकालकर कस्बा भोजपुर के नागरिकों को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। व डोर टू डोर जाकर कस्बा वासियों को स्वास्थ्य शिविर के विषय में अवगत कराया। शिविर में उपस्थित कस्बा वासियों ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया। डॉ असलम चिकित्सा अधिकारी भोजपुर के निर्देशन व परामर्श में भेजी गई स्वास्थ्य टीम द्वारा स्वयंसेवकों व शिविर में आये लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जरूरी दवाइयां वितरित की।






























