मुरादाबाद जयंतीपुर नई आबादी वार्ड 30 में शफाहते रसूल कब्रिस्तान के गेट पास लगा है गंदगी अंबार सफाई कर्मी नहीं आते सफाई करने
वार्ड पार्षद और निगम व बिजली विभाग के कर्मचारियों पर क्षेत्र वासियों ने आरोप लगाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की है,

उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में नगर निगम व बिजली विभाग के कर्मचारियों पर क्षेत्र वासियों ने आरोप लगाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की है, दरअसल आपको बता दें मुरादाबाद के जयंतीपुर नई आबादी वार्ड 30 में स्थित शफाहते रसूल कब्रिस्तान के गेट के बाहर गंदगी का अंबार लगा हुआ है जिससे राहगीर व कब्रिस्तान में आने वाले लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, इसके साथ ही कब्रिस्तान में रात में अंधेरा रहता है क्षेत्र वासियों ने क्षेत्रीय पार्षद से सफाई करवाने व कब्रिस्तान में लाइट लगवाने की मांग की क्षेत्रवासियों का आरोप है क्षेत्रीय पार्षद हेमराज सैनी ने कहा कि आप लोगों ने हमें वोट नहीं दिया है इसलिए हम आपका यह कार्य नहीं करवाएंगे क्षेत्र वासियों ने क्षेत्रीय बीजेपी के पार्षद हेमराज सैनी पर पक्षपात का आरोप भी लगाया है इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुरादाबाद स्मार्ट सिटी में शामिल है उसके बावजूद भी यहां पर विकास कार्य नहीं कराए जा रहे सरकार के दिए गए दिशा निर्देशों का नहीं हो रहा पालन क्षेत्र वासियों ने मीडिया के माध्यम से आला अधिकारियों से मांग की एक जल्द से जल्द कब्रिस्तान में लाइट लगवाई जाए, ओर गेट के बाहर गंदगी को हटाया जाए






























