waseem Akram crime Editor
previous arrow
next arrow

Breaking
नगर निगम मुरादाबाद ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा, स्वागत के साथ कराया भंडारानैशनल सोशल ऑर्गनाइजेशन (एनएमओ) ने “सीनियर सिटीज़न डे” मनायामुरादाबाद में विशाल फोटो एक्सपो-2026 का किया गया भव्य आयोजन,नगर विधायक रितेश गुप्ता,डॉ विशेष गुप्ता द्वारा कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन  चंदौसी के बनिया खेड़ा में पी.डी.ए. सम्मेलन आयोजित,पी.डी.ए. की एकता ही भाजपा को सत्ता से बाहर कर सकती है:रमेश प्रजापतिशहंशाह-ए-तरन्नुम स्वर्गीय मुहम्मद रफ़ी साहब की 46वीं पुण्यतिथि के अवसर पर,याद किये गये मोहम्मद रफीसम्भल जिला समाजवादी पार्टी द्वारा संविधान मान स्तंभ दिवस कार्यक्रम ज्ञानवती बैंकट हॉल चंदौसी में संपन्न हुआ महान क्रान्तिकारी शहीद ए वतन मौलाना मौहम्मद अली जौहर के नाम से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर यूनिवर्सिटी को सरकारीयूनिवर्सिटी का दर्जा मिले:तंजीम शास्त्रीमौहम्मद अली जौहर के नाम से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर उत्तर प्रदेश की बिल्डिंग का रामपुर विकास प्राधिकरण आदि विभागों से गलत ढंग से हुए डिमोलिशन आदेश रद्द करने की माँगजिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी के नेतृत्व में,सपा मुखिया अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपा का धरना प्रदर्शनसिरसी सादात के होनहार शिक्षक एवं शिक्षाविद् मास्टर नदीम अब्बास का UPSSSC लोअर PCS मुख्य परीक्षा के लिए चयन

मुरादाबाद

संभल से एक बार फिर समाजवादी ने शफीक उर रहमान को लोकसभा प्रतियाशी बनाया

जबकि मुरादाबाद से वर्त्तमान सांसद डॉक्टर एसटी हसन का सूची में नाम न होने से उनके शुभचिंतको में बेचेनी

Janta Aur Janadesh

30 जनवरी 24, मुरादाबाद। इंडिया गठबंधन में सपा और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान के बीच सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सम्भल समेत प्रदेश की सलह लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। सम्भल से फिर डॉ. शफीकुर्रहमान को प्रत्याशी घोषित किया गया है। गौरतलब है कि वह पांचवीं मर्तबा लोकसभा सदस्य बने हैं तथा चार बार विधायक भी रह चुके हैं। यादव परिवार से तीन को टिकट:समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी से फिर डिंपल यादव को लड़ाने का फैसला लिया है। इसी तरह बदायंू से फिर धर्मेंद्र यादव चुनाव मैदान में उतरेंगे। इसके अलावा अंबेडकरनगर से लालजी वर्मा, फिरोजाबाद से अक्षय यादव, एटा से देवेश शाक्‍य, बदायुं से धर्मेंद्र यादव, खीरी से उत्‍कर्ष वर्मा, धौरहरा से आनंद भदौरिया, उन्‍नाव से अनु टंडन और लखनऊ से रविदास महरोत्रा चुनावी मैदान में किस्मत आजमाएंगे। बांदा से शिवशंकर सिंह पटेल, अकबरपुर से राजाराम पाल, फरुर्खाबाद से डॉ. नवल किशोर शाक्य, बस्ती से रामप्रसाद चौधरी, फैजाबाद से अवधेश प्रसाद और गोरखपुर से काजल निषाद को समाजवादी पार्टी की तरफ से उम्मीदवार बनाया गया है। सम्भल से खबर मिली है कि डॉ. बर्क को प्रत्याशी बनाने से कई दिग्गजों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। हालांकि टिकट के ऐलान से सपा में खुशी में माहौल है। पहली सूची में मुलायम सिंह यादव परिवार से तीन लोगों के टिकट तय किए गए हैं । सीट शेयरिंग पर अभी कशमकश: गौरतलब है कि अभी कांग्रेस और सपा के बीच सीट बंटवारा अंतिम दौर में नहीं पहुंच सका है। कांग्रेस ने जहां 25 से 30 सीटों पर दावा किया है, वहीं सपा ने कांग्रेस को 11 सीटें देने का प्रस्ताव किया है, जिसपर कांग्रेस ने आपत्ति जता दी है। दरअसल, कांग्रेस वर्ष 2009 में जीती 21 सीटों को लेना चाहती है इसी के साथ बनारस और लखनऊ से भी अपना प्रत्याशी उतारना चाहती है। सपा और रालोद के बीच सात सीटों पर प्रत्याशी लड़ाने का मसौदा तय हो चुका है। इस बीच लखनऊ से सपा ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। मुरादाबाद सीट पर भी कांग्रेस अपना दावा कर रही है। बहरहाल, सपा के इस कदम से लोकसभा चुनाव की जंग शाुरू हो गई है। सपा पीडीए मतलब पिछड़े, जलित और अल्पसंख्यकों के साथ चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में है। फिलहाल, देखना होगा कि कौन किस रणनीति से मैदान में उतरता है।

 

 

 

 

 


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!