meesum zaidi
previous arrow
next arrow

Breaking
*माँ की सेवा में ही जन्नत है*” — *ठाकुर राजा रईस*  मेधावी छात्रों का सम्मान, अभिभावकों की उपस्थिति में हुआ परिणाम वितरण समारोह ✨यूनाइटेड वेलफेयर एंड डेवलपमेंट ट्रस्ट के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने माननीय सांसद श्रीमती रुचि वीरा जी से उनके मुरादाबाद स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट कीसिरसी में ऑल इंडिया मुशायरा सफलतापूर्वक संपन्न,देशभर के कई नामचीन शायरों ने मुशायरे में शिरकत कीतालीम जिंदगी का एक अहम हिस्सा है :मिर्जा अरशद बेगभोजपुर में सरकार द्वारा नामित पार्षदों को मुबारकबाद देने पहुंचे यूपीका के डायरेक्टरऑल इंडिया मुस्लिम फेडरेशन ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामनेई की शहादत पर जताया गहरा शोकजनता सेवक समाज मुरादाबाद की ओर से 69 बा होली मिलन समारोह एवं रोजा इफ्तार का आयोजनमुरादाबाद मुस्लिम महाविद्यालय में महात्मा ज्योतिबा फुले विश्विद्यालय बरेली एवम गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद की सभी पालियों की परीक्षाएँ शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफलता पूर्वक सम्पन्नस्पॉटिंग एडविया मुफ़रिदत” टॉपिक पर हुए कॉम्पिटिशन में शानज़ल तुर्की ने मारी बाजी

उत्तरप्रदेशमुरादाबाद

फोटोग्राफर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश व ऑल इंडिया फोटोग्राफर्स एसोसिएशन ट्रस्ट द्वारा स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी भवन मेंश्रद्धांजलि सभा का आयोजन

ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने स्वर्गीय ओपी रोड़ा जी द्वारा पत्रकारिता को समर्पित उनके कार्यों की सराहना की गई

Janta Aur Janadesh

 

श्रद्धांजलि सभा में ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने स्वर्गीय ओपी रोड़ा जी को दिल से नमन किया
स्वतंत्रता सेनानी भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाग लेते ट्रस्ट के पदाधिकारी गण

   वसीम अकरम (क्राइम एडिटर)।                                          फोटोग्राफर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश व ऑल इंडिया फोटोग्राफर्स एसोसिएशन ट्रस्ट द्वारा स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी भवन मेंश्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय ओ.पी. रोड़ा जी केे पत्रकारिता जगत और समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में फोटोग्राफर्स उपस्थित रहे।

सभा की अध्यक्षता विनय कुमार गुप्ता ने व संचालन महासचिव जितेन्द्र सिंह ने किया। श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए फोटोग्राफर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता ने कहा कि स्व. ओपी रोड़ा जी का गत दिनों बीमारी के चलते निधन हो गया, स्व0 रोड़ा जी ने अपना पूरा जीवन पत्रकारिता व समाजसेवा के लिए न्यौछावर कर दिया और जिन्दगी के आखरी पड़ाव तक वह फोटोग्राफर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पद पर रहे और एसोसिएशन के लिए कार्य कर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया आज वह हमारे बीच नहीं हैं उनकी कमी हर फोटोग्राफर भाई को महसूस हो रही हैं, उन्होने अध्यक्ष पद पर रहते हुए एसोसिएशन को मजबूती प्रदान की और हमारे मार्गदर्शक बने रहे और हमें आगे बढ़ने का हौसला प्रदान किया। महासचिव जितेन्द्र सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारे परम पूजनीय रोड़ा जी आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी दी हुई सलाह और उनकी कार्यशैली हमारे साथ हैं जो आज हमें आगे बढ़ने का हौसला दे रही हैं। अध्यक्ष जी की कमी हम सभी को आज महसूस हो रही है वह हमारे सच्चे मार्गदर्शक थे। सभा में स्वर्गीय ओपी रोड़ा जी के पौत्र आयुष रोड़ा ने अपने दादा की कार्यशैली और उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज उनकी कमी ने हमे सभी का झकझोर कर रख दिया है उनकी कमी हर क्षण हमें महसूस हो रही है, क्यूंकि दादा जी ने अपनी पूरी जिन्दगी निष्पक्ष पत्रकारिता, समाजसेवा और लोगोें का मार्गदर्शन करने में गुजार दी, उनकी ईमानदारी सभी के लिए प्रेरणा का पात्र है।

इस अवसर पर फोटोग्राफर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज कुमार सक्सेना, महासचिव जितेंद्र कुमार सिंह, मंडल प्रभारी संजू गौतम, कोषाध्यक्ष कमल वर्मा, संरक्षक मंडल राजेश गुप्ता, मीडिया प्रभारी वसीम अकरम, उपाध्यक्ष मेराज हुसैन, उपाध्यक्ष ओंकार शर्मा, सचिव रमेश प्रजापति, सचिव अंकुश अग्रवाल, संगठन महामंत्री इकबाल सिंह पाली, संगठन मंत्री दिनेश शर्मा, यादराम, रविन्द्र प्रताप सिंह, ऋषभ शर्मा, प्रमोद कुमार, अमित कुमार, अरविन्द्र राहुल भटनागर, सत्यवीर सिंह, सोनू पाल, विजय, दीपक कुमार, अर्जुन, अशीष, चन्द्र प्रकाश शर्मा, राजेश गुप्ता, अनुज सक्सेना, शोभित गुप्ता आदि भारी संख्या में फोटोग्राफर्स उपस्थित रहे।


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!