जिलाधिकारी अनुज सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की नियम पुनरीक्षण समिति की बैठक
जिलाधिकारीअनुज कुमारने कहा तैयारी के साथ निर्धारित प्रारूप पर आवश्यक सूचनाओं सहित माननीय समिति के समक्ष प्रस्तुत हो

(फसीउररहमानबेग)संपादक

जिलाधिकारी अनुज सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की नियम पुनरीक्षण समिति की बैठक की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आहुत हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित विभाग के अधिकारियों को माननीय समिति द्वारा विचारणीय बिंदुओं से संबंधित जानकारियों को अच्छे से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी पूरी तैयारी के साथ निर्धारित प्रारूप पर आवश्यक सूचनाओं सहित माननीय समिति के समक्ष प्रस्तुत हो। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की नियम पुनरीक्षण समिति का दिनांक 07 जनवरी 2025 को जनपद मुरादाबाद में भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एमडीए सचिव, अपर नगर आयुक्त, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, अपर जिलाधिकारी नगर, जिला विकास अधिकारी, जॉइंट कमिश्नर इंडस्टरीज, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी सहित अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।





























