FASI 2
previous arrow
next arrow

Breaking
भोजपुर क्षेत्र में बिजली की समस्या,सुधार के लिए,रालोद प्रभारी मंत्री से मिलासनातन धर्म में सर्वोपरि है प्रभु के प्रसाद,स्वामी नारदानंद ऋषि आश्रम में 118वें साप्ताहिक भंडारे का भव्य आयोजन संपन्न का महत्व और सम्मान: बाबा संजीव आकांक्षीनैशनल सोशल आर्गेनाइजेशन (एन एस ओ) के हेड आफिस स्थित गुजराती स्ट्रीट, व्हाइट हाउस में कायदे मिल्लत डॉ० अब्दुल जलील फरीदी की पुण्य तिथि पर एक बेठक सम्पन्नप्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की अपील पर अमल करना सच्ची देशभक्ति:मिर्ज़ा अरशद बेगशाहजहाँपुर में स्थित टाउन-हॉल, नगर निगम कार्यालय के सामने स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं पर बुलडोजर चलाने के खिलाफ भारी विरोधबिलारी में पीएमश्री स्कूल का जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया, एसएसपी सतपाल अंतिल, जॉइंट मजिस्ट्रेट सुश्री शक्ति दुबे द्वारा निरीक्षणपुलिस उप महानिरीक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र एवं एस एसपी के संयुक्त कचहरी परिसर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हाल का उद्घाटनजिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में सीएम डैशबोर्ड और आईजीआरएस के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्नस्वामी नारदानन्द ऋषि आश्रम में आज 117 वां भंडारा संपन्न .मुरादाबाद में नीलांजली इंडस्ट्रीज़ प्राइवेट लिमिटेड की तीसरी वर्षगांठ एवं प्रधानमंत्री मुफ्त बिजली योजना जागरूकता बैठक संपन्न

उत्तरप्रदेशमुरादाबाद

औरतों का अपमान करने वालों को सम्मान सिखाऊंगी:पूर्व सांसद जया प्रदा

कोर्ट में अपने बयान दर्ज कराने मुरादाबाद पहुंची अभिनेत्री जया प्रदा

Janta Aur Janadesh

फसी उर रहमान बेग(एडिटर)।                        फिल्म अभिनेत्री व पूर्व सांसद जयाप्रदा ने गुरुवार को स्थानीय कोर्ट में हाजिरी दी है। जयाप्रदा के अधिवक्ता ने वर्ष 2019 में अभद्र टिप्पणी करने पर आजम खां और डा. एसटी हसन आदि पर मुकदमा दर्ज करया था। अदालत में हाजिरी के बाद पत्रकारो से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा है कि वह पूर्व सांसद आजम खां-अब्दुल्ला आजम और डा. एसटी हसन को सबक जरूर सिखाएंगी। उन्हें महिलाओं का सम्मान करना सीखना ही पड़ेगा।

मोदी-योगी की प्रशंसा कर उन्हें विकास पुरुष बताया:

एमपी-एमएलए कोर्ट में जयाप्रदा ने अपना पक्ष रखा। कोर्ट सुनवाई के लिए मार्च की तिथि निर्धारित की है। उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि वह महिलाओं के सम्मान के लिए लड़ रही हैं। अदालत में लंबे समय तक मुकदमा चलने पर उन्होंने जवाब दिया कि मां सीता को भी 14 साल का इंतजार करना पड़ा था। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान उनपर अभद्र टिप्पणी की गई। उन्होंने कहा कि पढ़े-लिखे लोगों से ऐसी भाषा शोभा नहीं देती है। इसलिए इन लोगों को महिला सम्मान का सबक सिखाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सम्भल सहित अन्य जनपदों में मंदिर प्रकट होने पर उन्होंने नरेद्र मोदी व आदित्यनाथ योगी की प्रशंसा की । उन्होंने कहा कि मुरादाबाद में गौरी शंकर मंदिर खुलवाया गया है उसमें प्रार्थना कर देश के आपसी भाईचारे को मजबूत करने की दुआ भगवान से करूंगी l

#Janta aur janadesh,live News & web News Portal#


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!