meesum zaidi
previous arrow
next arrow

Breaking
*माँ की सेवा में ही जन्नत है*” — *ठाकुर राजा रईस*  मेधावी छात्रों का सम्मान, अभिभावकों की उपस्थिति में हुआ परिणाम वितरण समारोह ✨यूनाइटेड वेलफेयर एंड डेवलपमेंट ट्रस्ट के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने माननीय सांसद श्रीमती रुचि वीरा जी से उनके मुरादाबाद स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट कीसिरसी में ऑल इंडिया मुशायरा सफलतापूर्वक संपन्न,देशभर के कई नामचीन शायरों ने मुशायरे में शिरकत कीतालीम जिंदगी का एक अहम हिस्सा है :मिर्जा अरशद बेगभोजपुर में सरकार द्वारा नामित पार्षदों को मुबारकबाद देने पहुंचे यूपीका के डायरेक्टरऑल इंडिया मुस्लिम फेडरेशन ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामनेई की शहादत पर जताया गहरा शोकजनता सेवक समाज मुरादाबाद की ओर से 69 बा होली मिलन समारोह एवं रोजा इफ्तार का आयोजनमुरादाबाद मुस्लिम महाविद्यालय में महात्मा ज्योतिबा फुले विश्विद्यालय बरेली एवम गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद की सभी पालियों की परीक्षाएँ शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफलता पूर्वक सम्पन्नस्पॉटिंग एडविया मुफ़रिदत” टॉपिक पर हुए कॉम्पिटिशन में शानज़ल तुर्की ने मारी बाजी

उत्तरप्रदेशमुरादाबाद

जिला अध्यक्ष मोहिद फरगानी के नेतृत्व में रमजान और होली को लेकर AIMIM पदाधिकारियों ने जिला अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

रमजान,होली के पर्व को शांतिपूर्वक मनाने,निर्बाध विद्युत आपूर्ति,सड़कों की सफाई एवं गड्ढा मुक्त करने की अपील की गई

Janta Aur Janadesh

 

फसी उर रहमान बेग,मुरादाबाद: रमजान और होली के मद्देनजर AIMIM (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) के पदाधिकारियों ने ज़िला अध्यक्ष मोहिद फ़रगानी के नेतृत्व जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान महानगर अध्यक्ष वकी रशीद ने बताया कि आगामी दिनों में रमजान का पवित्र महीना शुरू होने वाला है और इसी बीच होली का पर्व भी मनाया जाएगा। इसको देखते हुए प्रशासन से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते AIMM के पदाधिकारी गण

ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से अपील की गई कि रमजान और होली के दौरान बिजली आपूर्ति बिना किसी रुकावट के जारी रहे, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। इसके अलावा नगर निगम से शहर की सफाई व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने, नालों की सफाई कराने और सड़कों के गड्ढों को भरवाने की भी मांग की गई।

महानगर अध्यक्ष ने यह भी कहा कि मुरादाबाद में कई स्थानों पर अवैध रूप से रोड ब्लॉक किए गए हैं, जिससे आम जनता को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से रमजान के दौरान यह परेशानी और बढ़ सकती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि रोड ब्लॉकेज हटवाने की तत्काल कार्रवाई की जाए।

इसके साथ ही, वकी रशीद ने शांति व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया और मांग की कि ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए जो भाईचारे के माहौल को बिगाड़ने की कोशिश करें। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन को धारा 151 की जगह और कठोर धाराओं में कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि त्योहारों के दौरान सौहार्द्रपूर्ण माहौल बना रहे।

उन्होंने प्रशासन से सभी आवश्यक कदम उठाने की अपील की ताकि शहरवासी बिना किसी दिक्कत के अपने-अपने त्योहार मना सकें।

रिपोर्ट:जनता और जनादेश

9997524688

 

 


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!