उत्तरप्रदेशमुरादाबाद
पुलिस अधीक्षक नगर, रणविजय सिंह,मुरादाबाद द्वारा थाना कटघर का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया
मालखाना, हवालात, मेस, बैरक, कम्प्यूटर कक्ष आदि का निरीक्षण कर रजिस्टर्स/अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव तथा उन्हें अद्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया



(सलमान यूसुफ,क्राइम एडिटर) संपादक,फसी उर रहमान बेग
- पुलिस अधीक्षक नगर, मुरादाबाद रणविजय सिंह द्वारा थाना कटघर का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया । इस दौरान सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, मेस, बैरक, कम्प्यूटर कक्ष आदि का निरीक्षण कर रजिस्टर्स/अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव तथा उन्हें अद्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया । शस्त्रो की स्थिति एवं साफ-सफाई तथा थाने पर खड़े वाहनो का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । ई-मालखाने में माल मुकदमाती के व्यवस्थित रख-रखाव तथा नियमानुसार माल का विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए । जनसुनवाई से सम्बन्धित शिकायती प्रार्थना पत्र के निस्तारण की समीक्षा की गई व महिला हेल्प डेस्क , पीवीआर, IGRS की समीक्षा करते हुए महिला पुलिस कर्मियों को फरियादियों से अच्छे व्यवहार करने व उनकी समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु दिशा-निर्देश दिए गए एवं प्रत्येक जनशिकायत का फीडबैक स्वयं थाना प्रभारी को करने के लिए निर्देशित किया गया । पुलिस की विजिबिलटी में सुधार एवं महिला संबंधी अपराधों पर त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देश दिए गए । निरीक्षण के वक्त CO आशीष कुमार भी मौजूद रहे l





























