पत्रकारों के हितों की हर संभव सुरक्षा की जाएगी: शाहरुख हुसैन, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष(AIRA)
Aira इंटरनेशनल रिपोर्टर्स एसोसिएशन के मुरादाबाद नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का मीना नगर में पत्रकार जुनैद के आवास पर पत्रकारों ने जोरदार स्वागत किया



फसी उर रहमान बेग (Editor)। Aira इंटरनेशनल रिपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर मोहम्मद तारीक जकी द्वारा मुरादाबाद जिले के पत्रकार शाहरुख हुसैन को संगठन का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है, संगठन का जिला अध्यक्ष शाहरुख हुसैन के बनने पर पत्रकारों में खुशी की लहर है पत्रकारों ने एक कार्यक्रम मीना नगर में आयोजित किया जिसमें पत्रकारों द्वारा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष शाहरुख हुसैन का जोरदार स्वागत किया गया, कार्यक्रम का संचालन पत्रकार रेहान अंसारी ने किया ,Aira के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष शाहरुख हुसैन ने कार्यक्रम में बोलते हुए कहा पर Aira इंटरनेशनल रिपोर्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर तारीक जकी साहब ने मुझ पर भरोसा जताया है और मुझे जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है मैं पूरी निष्ठा ईमानदारी के साथ कार्य करूंगा और संगठन को मजबूत करने का कार्य करूंगा मेरे द्वारा जल्द ही जिले की कार्यकारिणी का गठन भी किया जाएगा, और लगातार पत्रकारों के हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा ,पत्रकारों की परेशानियों को मजबूती के साथ शासन प्रशासन के सामने रखा जाएगा,पत्रकारों की आवाज को बुलंद करने का कार्य की जाएगा किसी भी पत्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार शाहनवाज नकवी,अगवानपुर टाइम्स के संपादक मुजाहिद हुसैन,अंधा आईना के संपादक मसूद अहमद मुरादाबाद टाइम्स के संपादक दानिश ,मुल्क की सोच के संपादक शारिक अंसारी,अल अमर के संपादक वसीम ,वरिष्ठ पत्रकार रेहान अंसारी वरिष्ठ पत्रकार नासिर मिर्जा पत्रकार फराज खान पत्रकार मोहसिन सिद्दीकी पत्रकार आलम अंसारी पत्रकार जुनैद ,वरिष्ठ समाज सेवीआजाद आदि लोग मौजूद रहे l





























