waseem Akram crime Editor
previous arrow
next arrow

Breaking
मुंबई में रामलीला कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक ठा. रामवीर सिंहसत्ता मे बने रहने की जिद मे लोकतंत्र की हत्या कर रही है मोदी सरकार :मुहम्मद अहमद सलमान यूसुफ बने आईरा ऑल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन के मुरादाबाद मंडल महासचिवरामायण मेला 2026 में चौपाई गायन प्रतियोगिता का भव्य समापन, 267 बच्चों ने किया प्रतिभाग सिरसी में जुलूसे मोहम्मदी में उमड़ा आस्था का सैलाबनगर निगम मुरादाबाद ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा, स्वागत के साथ कराया भंडारानैशनल सोशल ऑर्गनाइजेशन (एनएमओ) ने “सीनियर सिटीज़न डे” मनायामुरादाबाद में विशाल फोटो एक्सपो-2026 का किया गया भव्य आयोजन,नगर विधायक रितेश गुप्ता,डॉ विशेष गुप्ता द्वारा कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन  चंदौसी के बनिया खेड़ा में पी.डी.ए. सम्मेलन आयोजित,पी.डी.ए. की एकता ही भाजपा को सत्ता से बाहर कर सकती है:रमेश प्रजापतिशहंशाह-ए-तरन्नुम स्वर्गीय मुहम्मद रफ़ी साहब की 46वीं पुण्यतिथि के अवसर पर,याद किये गये मोहम्मद रफी

उत्तरप्रदेशमुरादाबाद

LL.B, LL.M और M.Ed में प्रवेश हेतु काउंसलिंग प्रक्रिया 24 जुलाई से शुरू

अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की अधिकृत वेबसाइट gjumweb.in पर जाकर ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं

Janta Aur Janadesh

 

                           अधिवक्ता,राहत अली

मुरादाबाद( जनता और जनादेश।)।             गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025–26 के लिए LL.B, LL.M और M.Ed पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु काउंसलिंग प्रक्रिया की औपचारिक घोषणा कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, प्रवेश परीक्षा के पश्चात अब योग्य अभ्यर्थियों के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया 24 जुलाई से शुरू हो गई k

काउंसलिंग कार्यक्रम तीन चरणों में संचालित किया जाएगा—

🔹 प्रथम चरण: 24 जुलाई से 26 जुलाई तक
🔹 प्रवेश व कॉलेज आवंटन: 28 व 29 जुलाई को

🔹 द्वितीय चरण: 30 व 31 जुलाई
🔹 प्रवेश व कॉलेज आवंटन: 1 व 2 अगस्त

🔹 स्पॉट राउंड: 3 व 4 अगस्त
🔹 प्रवेश व कॉलेज आवंटन: 5 व 6 अगस्त

अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की अधिकृत वेबसाइट gjumweb.in पर जाकर ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। वेबसाइट पर लॉगइन करके निर्धारित तिथियों पर ऑफर लेटर डाउनलोड कर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण की जा सकती है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से समयबद्ध ढंग से प्रक्रिया में भाग लेने का अनुरोध किया है। अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन, शुल्क भुगतान और प्रवेश पत्र आदि संबंधित सभी निर्देश वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए हैं।

वीडियो गाइडेंस के लिए यूट्यूब लिंक:
👉 https://youtu.be/Zh-eysGfx5A

रिपोर्ट: संवाददाता, मुरादाबाद
प्रकाशन तिथि: 24 जुलाई 2025


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!