मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में कार्यक्रम ‘शब बेदारी ‘आयोजित
ग्राम मोहम्मद पुर बाबई के शिया समुदाय के समस्त स्त्री एवं पुरुषों के अतिरिक्त अन्य शहरों एवं कस्बों से आए हुए अजादारों /श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया

12 जुलाई ,2025 (मिसम जैदी/मुहम्मद युसूफ) ग्राम मोहम्मदपुर बाबई थाना बनियाठेर जनपद संभल में शिया समुदाय की ओर से मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में कार्यक्रम ‘शब बेदारी ‘आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम मोहम्मद पुर बाबई के शिया समुदाय के समस्त स्त्री एवं पुरुषों के अतिरिक्त अन्य शहरों एवं कस्बों से आए हुए अजादारों /श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया इस अवसर पर मौलाना जनाब तनवीर अब्बास साहब आजमी ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित किया उन्होंने कहा कि कुरान और हदीस की रोशनी में इस्लाम धर्म में बताई गई अनिवार्य बातो को इंसान को पूरा करना चाहिए।


उन्होंने कहा कि हर मुसलमान को अनिवार्य रूप से नमाज अदा करनी चाहिए। इस अवसर पर अंजुमन रौनके अजा सिरसी सादात ,अंजुमन हैदरी सिरसी सादात अंजुमन जुल्फिकार हैदरी खाता सादात, अंजुमन हाशमी एकरोटिया सादात, अंजुमन अल मुर्तजा कुंदरकी सादात, व अंजुमन अकबरी सुहावा सादात आदि ने मातमदारी कर श्रद्धांजलि अर्पित की। हजरत इमाम हुसैन का जीवन बलिदान सत्य और समानता के मूल्य पर चलने की सीख देता है। कार्यक्रम सब बेदारी में समस्त समुदायों कासहयोग रहा। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफल रहा।
जनता और जनादेश




















