waseem Akram crime Editor
previous arrow
next arrow

Breaking
नगर निगम मुरादाबाद ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा, स्वागत के साथ कराया भंडारानैशनल सोशल ऑर्गनाइजेशन (एनएमओ) ने “सीनियर सिटीज़न डे” मनायामुरादाबाद में विशाल फोटो एक्सपो-2026 का किया गया भव्य आयोजन,नगर विधायक रितेश गुप्ता,डॉ विशेष गुप्ता द्वारा कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन  चंदौसी के बनिया खेड़ा में पी.डी.ए. सम्मेलन आयोजित,पी.डी.ए. की एकता ही भाजपा को सत्ता से बाहर कर सकती है:रमेश प्रजापतिशहंशाह-ए-तरन्नुम स्वर्गीय मुहम्मद रफ़ी साहब की 46वीं पुण्यतिथि के अवसर पर,याद किये गये मोहम्मद रफीसम्भल जिला समाजवादी पार्टी द्वारा संविधान मान स्तंभ दिवस कार्यक्रम ज्ञानवती बैंकट हॉल चंदौसी में संपन्न हुआ महान क्रान्तिकारी शहीद ए वतन मौलाना मौहम्मद अली जौहर के नाम से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर यूनिवर्सिटी को सरकारीयूनिवर्सिटी का दर्जा मिले:तंजीम शास्त्रीमौहम्मद अली जौहर के नाम से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर उत्तर प्रदेश की बिल्डिंग का रामपुर विकास प्राधिकरण आदि विभागों से गलत ढंग से हुए डिमोलिशन आदेश रद्द करने की माँगजिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी के नेतृत्व में,सपा मुखिया अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपा का धरना प्रदर्शनसिरसी सादात के होनहार शिक्षक एवं शिक्षाविद् मास्टर नदीम अब्बास का UPSSSC लोअर PCS मुख्य परीक्षा के लिए चयन

Uncategorizedमुरादाबाद

धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्य में व्यवधान करने वाले मानव तन में दानव हैं

स्वामी नारदानन्द ऋषि आश्रम में संपन्न हुआ 89वां भंडारा

Janta Aur Janadesh

 


जनता और जनादेश (फसी उर रहमान बेग)।     मुरादाबाद. स्वामी नारदानंद ऋषि आश्रम में संपन्न हुए 89वें भंडारा के आयोजन पर मंगल चिंतन में बाबा संजीव आकांक्षी ने कहा कि धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यों में रत रहना और उन कार्यों में निरंतर आगे बढ़ते हुए, भगवान की कृपा हम पर है ऐसा मानकर कार्य करना मानव को श्रेष्ठ बनाता है और यह श्रेष्ठता का अनुभव और श्रेष्ठता का भाव ही परमात्मा के निकट बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान निभाता है. लेकिन समाज में कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो किसी भी संस्था, स्थान या सामाजिक कार्यों में रुकावट उत्पन्न करने में उनका मन रहता है. ऐसे लोग नकारात्मक भाव से घनघोर रूप से भरे होते हैं. यह मानिए कि पूर्व जन्म की राक्षसी प्रवृत्ति इस जन्म में भी उन पर प्रभावी है, जो सात्विक और सकारात्मक व आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में रुकावट बनते हैं, व्यवधान उत्पन्न करते हैं, वह मानवीय तो बहुत दूर है दानवीय कार्य कर रहे हैं, क्योंकि कलिकाल में एक ही शरीर में मानव और दानव दोनों ही वास करते हैं. हमारी प्रवृत्ति ही हमें मानव बनती है और हमारी प्रवृत्ति ही हमें दानव बनती है, जो लोग सात्विक कार्य में निरत हैं और अनेकों व्यवधान के बाद भी उन धार्मिक आयोजनों में, सात्विक आयोजनों में, जनकल्याण के कार्य में निरंतर लगे रहते हैं, वही श्रेष्ठ मनुष्य हैं l जो लोग ऐसे सात्विक, जन कल्याणकारी कार्यों में किसी भी रूप में व्यवधान उत्पन्न करते हैं वह दानवीय कार्य कर रहे हैं.
जीवन का उद्देश्य समाज के कल्याण, धर्म एवं जन की सेवा, आध्यात्मिक चिंतन के रूप से अपना कल्याण और अपने निकट आने वाले, परिजन, मित्र, बंधु-बांधव सभी को सात्विक कार्यों में लगा लेना ही श्रेष्ठ मनुष्य का कर्म है.
आज के मंगल चिंतन के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया. जिसमें प्रमुख रूप से डॉक्टर बृजपाल सिंह यादव सुरेंद्र सिंह पंकज शर्मा स्वामी नारदानन्द रसोई के संस्थापक बाबा संजीव आकांक्षी, सुमन गुप्ता, प्रमोद रस्तोगी, पंकज गुप्ता, मनोज गुप्ता, रुद्रांशी शर्मा, डॉली शर्मा, पंडित पुरुषोत्तम जी आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा.


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!