waseem Akram crime Editor
previous arrow
next arrow

Breaking
नगर निगम मुरादाबाद ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा, स्वागत के साथ कराया भंडारानैशनल सोशल ऑर्गनाइजेशन (एनएमओ) ने “सीनियर सिटीज़न डे” मनायामुरादाबाद में विशाल फोटो एक्सपो-2026 का किया गया भव्य आयोजन,नगर विधायक रितेश गुप्ता,डॉ विशेष गुप्ता द्वारा कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन  चंदौसी के बनिया खेड़ा में पी.डी.ए. सम्मेलन आयोजित,पी.डी.ए. की एकता ही भाजपा को सत्ता से बाहर कर सकती है:रमेश प्रजापतिशहंशाह-ए-तरन्नुम स्वर्गीय मुहम्मद रफ़ी साहब की 46वीं पुण्यतिथि के अवसर पर,याद किये गये मोहम्मद रफीसम्भल जिला समाजवादी पार्टी द्वारा संविधान मान स्तंभ दिवस कार्यक्रम ज्ञानवती बैंकट हॉल चंदौसी में संपन्न हुआ महान क्रान्तिकारी शहीद ए वतन मौलाना मौहम्मद अली जौहर के नाम से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर यूनिवर्सिटी को सरकारीयूनिवर्सिटी का दर्जा मिले:तंजीम शास्त्रीमौहम्मद अली जौहर के नाम से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर उत्तर प्रदेश की बिल्डिंग का रामपुर विकास प्राधिकरण आदि विभागों से गलत ढंग से हुए डिमोलिशन आदेश रद्द करने की माँगजिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी के नेतृत्व में,सपा मुखिया अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपा का धरना प्रदर्शनसिरसी सादात के होनहार शिक्षक एवं शिक्षाविद् मास्टर नदीम अब्बास का UPSSSC लोअर PCS मुख्य परीक्षा के लिए चयन

उत्तरप्रदेशमुरादाबाद

मुरादाबाद मुस्लिम डिग्री कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता और ग़ज़ल सराई का आयोजन

कॉलेज के प्राचार्य ने अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि एक ज़िम्मेदार नागरिक बनना भी है

Janta Aur Janadesh

 

 

मोहम्मद यूसुफ ( जनता और जनादेश)।     मुरादाबाद मुस्लिम डिग्री कॉलेज, मुरादाबाद के उर्दू विभाग के तत्वावधान में 22 अप्रैल को एक गरिमामय भाषण प्रतियोगिता “युवाओं की सामाजिक ज़िम्मेदारियाँ” तथा महफ़िल-ए-ग़ज़ल सराई का आयोजन किया गया। इस उद्देश्यपूर्ण कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ आइ ए आज़मी ने की।

 

कार्यक्रम में प्रसिद्ध शोधकर्ता एवं साहित्यकार ,डॉ मोहम्मद आसिफ, तथा नई ग़ज़ल के प्रतिष्ठित शायर डॉ मुजाहिद फराज, जिया ज़मीर एडवोकेट ने निर्णायक के रूप में भाग लिया, जबकि विभिन्न इंटर कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भाषण प्रतियोगिता और ग़ज़ल सराई में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

 

कार्यक्रम के संयोजक ने अपने संबोधन में कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी पूँजी होते हैं, इसलिए उनमें सामाजिक चेतना, नैतिक मूल्यों और शैक्षिक जागरूकता का विकास करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के साहित्यिक और बौद्धिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

कॉलेज के प्राचार्य ने अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि एक ज़िम्मेदार नागरिक बनना भी है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने ज्ञान, चरित्र और समझ के माध्यम से समाज के सुधार में सकारात्मक भूमिका निभाएँ।

, जबकि उर्दू विभाग के अध्यक्ष डॉ शाकिर हुसैन ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।तथा कार्यक्रम का संचालन डॉ रबाब अंजुम ने किया

 

इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक डॉ एम ए खान तथा डॉ रूबी सुल्ताना आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए और कार्यक्रम के सफल आयोजन में विशेष सहयोग प्रदान किया।


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!