एनएस ओने आज विश्व पुस्तक दिवस” को बड़े उत्साह के साथ मनाया
इस मौक़े पर माजिद साहब ने 100 साल पुरानी किताबें दिखाकर सभी को हैरान कर दिया। युवा लेखक फ़िरोज़ खान ने इस मौक़े पर कहा कि आज हम किताबों सें दूर होकर अपनी सभ्यता को भूलते जा रहे है


फसी उर रहमान बेग! मुरादाबाद 23 अप्रैल । नैशनल सोशल ऑर्गेनाइजेशन (एनएस ओ) ने आज विश्व पुस्तक दिवस” को बड़े उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर मौहल्ला कानून गोयान खजूर हाउस में कार्यकारिणी के पदाधिकारी व सदस्य एकत्र हुये और मुस्लिम पब्लिक लाइबरी से सम्बन्धित शख़्सियत व एन एस० ओ की कार्यकारिणी के सदस्य मौहम्मद माजिद को शॉल उढ़ाकर फूलमाला पहनाकर व एक पुस्तक देकर उनको सम्मानित किया तथा पुस्तकों से उन उनके लगाओ को सराहा।
इस मौक़े पर माजिद साहब ने 100 साल पुरानी किताबें दिखाकर सभी को हैरान कर दिया। युवा लेखक फ़िरोज़ खान ने इस मौक़े पर कहा कि आज हम किताबों सें दूर होकर अपनी सभ्यता को भूलते जा रहे है!

अन्य वक्ताओ ने कहा कि पुस्तकें हमारी अच्छा मित्र होती है, उनसे हमार जीवन पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। नई नस्ल से अपील की गई कि वह किताबों से अपने आपको जुड़ा रखें।.
इस मौके पर शफात अहद खा मंसूर रेहमान, एड इशरत हुसैन, मुसरत हाफीज, हसनैन अख़तर, सबदर नियाजी, मो साजिद, वसीम मंसूरी, माँ० साजिद, वसीम मंसूर, मिर्जा अरशद बेग, मुफ्ती मौ आज़म, फ़िरोज़ खाँ, वसीम खान आदि मौजूद रहे ।।





























