waseem Akram crime Editor
previous arrow
next arrow

Breaking
नगर निगम मुरादाबाद ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा, स्वागत के साथ कराया भंडारानैशनल सोशल ऑर्गनाइजेशन (एनएमओ) ने “सीनियर सिटीज़न डे” मनायामुरादाबाद में विशाल फोटो एक्सपो-2026 का किया गया भव्य आयोजन,नगर विधायक रितेश गुप्ता,डॉ विशेष गुप्ता द्वारा कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन  चंदौसी के बनिया खेड़ा में पी.डी.ए. सम्मेलन आयोजित,पी.डी.ए. की एकता ही भाजपा को सत्ता से बाहर कर सकती है:रमेश प्रजापतिशहंशाह-ए-तरन्नुम स्वर्गीय मुहम्मद रफ़ी साहब की 46वीं पुण्यतिथि के अवसर पर,याद किये गये मोहम्मद रफीसम्भल जिला समाजवादी पार्टी द्वारा संविधान मान स्तंभ दिवस कार्यक्रम ज्ञानवती बैंकट हॉल चंदौसी में संपन्न हुआ महान क्रान्तिकारी शहीद ए वतन मौलाना मौहम्मद अली जौहर के नाम से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर यूनिवर्सिटी को सरकारीयूनिवर्सिटी का दर्जा मिले:तंजीम शास्त्रीमौहम्मद अली जौहर के नाम से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर उत्तर प्रदेश की बिल्डिंग का रामपुर विकास प्राधिकरण आदि विभागों से गलत ढंग से हुए डिमोलिशन आदेश रद्द करने की माँगजिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी के नेतृत्व में,सपा मुखिया अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपा का धरना प्रदर्शनसिरसी सादात के होनहार शिक्षक एवं शिक्षाविद् मास्टर नदीम अब्बास का UPSSSC लोअर PCS मुख्य परीक्षा के लिए चयन

उत्तरप्रदेशमुरादाबाद

अन्जुमन-ए-तामीर इन्सानियत की ओर से मुरादाबाद में अज़ीमुश शान कॉन्फ्रेंस का आयोजन

वक्ताओ ने कहा कि हमें आज उस तालीम की ज़रूरत है जो हमें सिखाती है कि हमें आपस मे भाई भाई है और समाज में आपसी भाईचारे की ज़रूरत है

Janta Aur Janadesh

 

 

जनता और जनादेश (फसी उर रहमान बेग) मुरादाबाद – 29 अप्रैल – 2026 अन्जुमन-ए-तामीर इन्सानियत की ओर से एक अज़ीमुश शान काँफेरेन्स का आयोजन किलफ़्टन बैन्केट, हाल राम गंगा विहार में आयोजित हुआ। जिस में शहर मुरादाबाद व अन्य कई जिलों के धार्मिक तथा सियासी शख्सियत ने शिरकत की। इसके अलावा बड़ी तादाद मे लीडरान व बड़ी तादाद में दीनी मदरसो के आलिमों ने शिर‌कत की इस मौके पर तमाम लोगों ने अपने खयालात का इजहार करते हुए कहा आज‌ के माहोल मे हमें ज़्यादा से ज़्यादा मानवता को बढ़ावा देने की ज़रूरत है ! वक्ताओ ने कहा कि हमें आज उस तालीम की ज़रूरत है जो हमें सिखाती है कि हमें आपस मे भाई भाई है और समाज में आपसी भाईचारे की ज़रूरत है। हमें अपने अन्दर से बुगज़ और दुशमनी को निकाल कर प्यार मुहब्बत का माहौल पैदा करना है।

इस कान्फ्रेन्स की अध्यक्षता नायब शहर इमाम मुफ़्ती फहद अली साहब ने की तथा निज़ामत लेखक फिरोज़ खान तथा तमीम अहमद नसिमी ने संयुक्त रूप से अन्जाम दी। इस मौके पर भारी तादाद मे उलमा तशरीफ़् लाए! मुख्य अतिथि मौलाना अब्दुल मालिक मुगैसी साहब ने कहा इस समाज में जो परेशानिया है दुश्‌वारिया है, इन्सानित दम तोड रही है, इसको बचाने के लिये हमें हुजूर अकरम स० की मक्की और मदनी जिन्दगी का मुताआला करना होगा जो जिन्दगी आप ने गुज़ारी उससे सबक हासिल कर के हम आज भी इस इनिसामित को जिन्दा रख सकते है। 

आखिर में सभी लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए तामीर-इंसानियत के कन्वीनर इ.सलीम अखतर साहब ने कहा कि इस मौके पर शरीक हुऐ सभी लोगों मैं शुक्रिया अदा करता हूँ और उस से भी पहले मैं अपने अल्लाह शुक्र अदा करता हूँ जिसने इतने दानिशवरों को मेरी दावत पर जमा कर दिया – मैं अपने मेह‌मानो से कहना चाहता हूँ कि मेरी इस कोशिश मेरा साथ दें ताकि देश में एक बेहतरीन समाज का निर्माण हो सकें। इस मौके लेखक फिरोज़ खान ने कहा कि आपसी भाईचारा और इत्तेहाद के लिए युवाओ को आगे आना होगा। आखिर मे देश की तरक़्क़ी और विकास के लिए दुआ कराई गई।

 

इस मान्‌फ्रेन्स में जिन लोगों ने शिरकत की उन में खासतौर पर मिर्जा अरशद बेग, एड वसी अहमद, मुफ्ती ज़ईम नसीमी, साहिल शम्सी देशभक्त, धवन दीक्षित, सय्यद आसिफ़ हसन, जहानउल्लाह खान, ख्याल मुरादाबादी, मुसर्रत हफीज़ एङ, एड रहमान, एा. अब्दुल रह‌मान, हसनैन अख्तर, शफ़ात खां, अब्दुल समद , निहाल नाज़िम , एड. सलीम, तन्जीम शास्त्री, एस. जुबैर अली, सबदर नियाजी, सोहराब खान, सय्यद अनवर अली, विजयपाल सिंह कामरेड।


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!