लखनऊ कोचिंग सेंटर कांड पर मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना ,नैशनल सोशल ऑर्गेनाइजेशन (एन.एस.ओ) द्वारा शोक सभा मौहल्ला कानून गोयान में सम्पन्न
अध्यक्षता डॉ० शहाबुद्दीन साहब ने की तथा संचालन संगठन के महा सचिव मुसरर्त हफ़ीज़ (एड.) द्वारा किया गया


जनता और जनादेश l। नैशनल सोशल ऑर्गेनाइजेशन (एन.एस.ओ) की एक शोक सभा मौहल्ला कानून गोयान में सम्पन्न l
इस शोक सभा में लखनऊ के अलीगंज के एक कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग में जलने से पंद्रह विद्यार्थियों की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया तथा मृतकों के आश्रित परिवारों को साथ संवेदना प्रकट की गयी तथा सरकार से माँग की गई कि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाए न हो, इसके लिए कड़े उपाय किये जायें। मीटिंग मे कहा गया कि यह मरने वाले छात्र-छात्राए देश का भविष्य थे अचानक इस दुखद हादसे से यह हमारे बीच नहीं रहे और यह बहुत दुखद घटना है एक बहुत बड़ा गम है इस गम मे हम इनके परिवार के साथ खड़े है और मांग करते है कि सरकार इन परिवार के सदस्यों को एक एक नौकरी देने की घोषणा करे।
सभा में सर्वश्री मिर्जा अरशद बेग, मंसूर रेहमान, मौ० माजिद, इशरत हुसैन, शकील अहमद ख़ाँ, डॉ० सलमान अख्तर, सफदर नियाज़ी हसनैन -अख्तर, फिरोज़ खॉ, आस मौहम्मद, फाजिल खाँ, श्रीमति रेहाना फरहत, मिस समरीन, जावेद आदि ने इस घटना पर अपने-अपने दुख का इज़हार किया।




















