सम्भल जिला समाजवादी पार्टी द्वारा संविधान मान स्तंभ दिवस कार्यक्रम ज्ञानवती बैंकट हॉल चंदौसी में संपन्न हुआ
इसी दिन महाराष्ट्र के कोल्हापुर रियासत के महाराज छत्रपति साहू महाराज ने अपने राज्य में सरकारी नौकरियों में निम्न वर्ग के लिए 50% आरक्षण लागू करने का ऐतिहासिक आदेश जारी किया


जनता और जनादेशl ।जिला संभल समाजवादी पार्टी द्वारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार आज 26 जुलाई को संविधान मान स्तंभ दिवस कार्यक्रम ज्ञानवती बैंकट हॉल चंदौसी में संपन्न हुआ

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनाब जावेद अली खान साहब ने संबोधित करते हुए कहा 26 जुलाई 1902 का दिन भारतीय सामाजिक इतिहास में एक क्रांतिकारी मोड़ लेकर आया। इसी दिन महाराष्ट्र के कोल्हापुर रियासत के महाराज छत्रपति साहू महाराज ने अपने राज्य में सरकारी नौकरियों में निम्न वर्ग के लिए 50% आरक्षण लागू करने का ऐतिहासिक आदेश जारी किया। यह आदेश सामाजिक न्याय की दिशा में पहला बड़ा सरकारी कदम था और इसी कारण 26 जुलाई को “संविधान मान स्तंभ दिवस” के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा 26 जुलाई 2024 को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी ने देश में संविधान बचाने को पी डी ए पहल की उन्होंने कहा

छत्रपति साहू महाराज को सामाजिक क्रांति का अग्रदूत माना जाता है। उन्होंने जाति-भेद को खत्म करने, शिक्षा को बढ़ावा देने और वंचित समाज को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कई काम किए। 1902 में आरक्षण लागू कर उन्होंने यह संदेश दिया कि समानता सिर्फ कहने से नहीं, बल्कि नीतियों से आएगी। उनका यह फैसला आगे चलकर भारतीय संविधान में आरक्षण और सामाजिक न्याय के प्रावधानों का आधार बना। सांसद जी ने संबोधन में कहा
“मान स्तंभ” यानी सम्मान का स्तंभ। 26 जुलाई 1902 को लिया गया फैसला संविधान के स्तंभों में से एक है। इसी दिन से यह विचार मजबूत हुआ कि सरकार की जिम्मेदारी है कि वह कमजोर वर्गों को बराबरी का अवसर दे। जिला अध्यक्ष असगर अली अंसारी ने कहा आज हमारा संविधान जो सामाजिक न्याय, समानता और भेदभाव के उन्मूलन की बात करता है, उसकी जड़ें इसी 1902 के निर्णय में मिलती हैं।
आज 26 जुलाई को स्कूलों, कॉलेजों और सामाजिक संगठनों में साहू महाराज के कार्यों को याद किया जाता है। संविधान की प्रस्तावना पढ़ी जाती है और सामाजिक समरसता पर चर्चा होती है। यह दिन हमें याद दिलाता है मोहम्मद फहीम इरफान बिलारी विधायक ने कहा आरक्षण कोई “भीख” नहीं, बल्कि सदियों के भेदभाव को खत्म करने का संवैधानिक अधिकार है। पीडीए – पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक की एकता का विचार भी इसी सोच से निकला है।
जिला महासचिव कृष्ण मुरारी शखधार ने कहा संविधान मान स्तंभ दिवस पर हम प्रण लें कि छत्रपति साहू महाराज और बाबा साहेब डॉ. बी.आर. अंबेडकर के दिखाए रास्ते पर चलेंगे। शिक्षा, समानता और सम्मान हर नागरिक का हक है। पूर्व प्रत्याशी चंदौसी विमलेश कुमारी ने कहा आइए इस 26 जुलाई को यह संकल्प दोहराएं कि हम भेदभाव मिटाकर एक ऐसे भारत का निर्माण करेंगे जहां संविधान का हर स्तंभ मजबूत और सम्मानित हो।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष असगर अली असारी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजयसभा सासद जावेद अली खान कार्यक्रम का संचालन उमेश यादव विधानसभा अध्यक्ष ने किया कार्यक्रम में उपस्थित रहे जिला महासचिव कृष्ण मुरारी शखधार विधानसभा अध्यक्ष अमित यादव गुन्नौर ताहिर उल्ला खान असमोली बहजोई ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सजीव यादव बलवत सिह ममता मधुकर दुगेश दिवाकर सुभाष वाल्मीकि उमेश दिवाकर पूरन लाल मौर्य ओमप्रकाश प्रजापति शोभित कुमार काका फकरे आलम सजय मदान चेतन गुप्ता कमल शमा सुरेंद्र यादव मास्टर अकिल साहब रिकु चौहन रामनिवास दिवाकर गुलशन राय सुभाष पाल आमिर खान एडवोकेट मोहसिन खान महफूब आज़मबादी रवि दिवाकर अशोक राणा गौरव यादव धमवीर सिंह यादव आसिफ इकबाल भूरे खा एडवोकेट उमेश यादव आसीम आगवाल खुशाराम यादव महबूब अली मलखान सिंह एडवोकेट विजेंद्र ठाकुर मुकेश यादव डा हो राम सिंह विवेक आजद रविंद्र कुमार शारद कुमार सुभाष यादव रोहिन सिंह यादव विजय यादव जयवीर सिंह यादव अवनीश सागर जीशान सभासद मनोज शमा साबिर खान मनवीर सिह तनवीर आलम आदि उपस्थित रहे



















