waseem Akram crime Editor
previous arrow
next arrow

Breaking
नगर निगम मुरादाबाद ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा, स्वागत के साथ कराया भंडारानैशनल सोशल ऑर्गनाइजेशन (एनएमओ) ने “सीनियर सिटीज़न डे” मनायामुरादाबाद में विशाल फोटो एक्सपो-2026 का किया गया भव्य आयोजन,नगर विधायक रितेश गुप्ता,डॉ विशेष गुप्ता द्वारा कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन  चंदौसी के बनिया खेड़ा में पी.डी.ए. सम्मेलन आयोजित,पी.डी.ए. की एकता ही भाजपा को सत्ता से बाहर कर सकती है:रमेश प्रजापतिशहंशाह-ए-तरन्नुम स्वर्गीय मुहम्मद रफ़ी साहब की 46वीं पुण्यतिथि के अवसर पर,याद किये गये मोहम्मद रफीसम्भल जिला समाजवादी पार्टी द्वारा संविधान मान स्तंभ दिवस कार्यक्रम ज्ञानवती बैंकट हॉल चंदौसी में संपन्न हुआ महान क्रान्तिकारी शहीद ए वतन मौलाना मौहम्मद अली जौहर के नाम से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर यूनिवर्सिटी को सरकारीयूनिवर्सिटी का दर्जा मिले:तंजीम शास्त्रीमौहम्मद अली जौहर के नाम से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर उत्तर प्रदेश की बिल्डिंग का रामपुर विकास प्राधिकरण आदि विभागों से गलत ढंग से हुए डिमोलिशन आदेश रद्द करने की माँगजिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी के नेतृत्व में,सपा मुखिया अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपा का धरना प्रदर्शनसिरसी सादात के होनहार शिक्षक एवं शिक्षाविद् मास्टर नदीम अब्बास का UPSSSC लोअर PCS मुख्य परीक्षा के लिए चयन

उत्तरप्रदेशमुरादाबाद

नगर निगम मुरादाबाद ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा, स्वागत के साथ कराया भंडारा

जिलाधिकारी मुरादाबाद महापौर विनोद अग्रवाल नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल आदि केपुष्पवर्षा से कांवड़ मार्ग का वातावरण श्रद्धा और उत्साहपूर्ण हो गया

Janta Aur Janadesh

 

फसी उर रहमान बेग lश्रावण माह के अवसर पर नगर निगम मुरादाबाद की ओर से कांवड़ियों के स्वागत एवं सम्मान के लिए दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे पर विशेष आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महापौर  विनोद अग्रवाल, जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया एवं नगर आयुक्त दिव्यांशु  पटेल ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया तथा उनकी मंगलमय एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की। पुष्पवर्षा से कांवड़ मार्ग का वातावरण श्रद्धा और उत्साहपूर्ण हो गया।

कांवड़ियों के स्वागत के लिए नगर निगम द्वारा आधुनिक मशीनों के माध्यम से विशेष व्यवस्थाएं की गईं। जैसे ही कांवड़ियों का जत्था हाईवे से गुजरा, उन पर फूलों की वर्षा की गई। श्रद्धालुओं ने नगर निगम की इस पहल की सराहना की और स्वागत से उत्साहित नजर आए।

नगर निगम की ओर से कांवड़ियों के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं को भोजन एवं प्रसाद उपलब्ध कराया गया। आयोजन के दौरान नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में जुटे रहे। कांवड़ यात्रा को देखते हुए कांवड़ मार्ग पर विशेष साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। मार्गों की नियमित सफाई के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

नगर आयुक्त  दिव्यांशु पटेल ने कहा कि कांवड़ यात्रा श्रद्धा, आस्था और सेवा का पर्व है। नगर निगम का प्रयास है कि मुरादाबाद से गुजरने वाले प्रत्येक कांवड़िया को बेहतर सुविधाएं मिलें और उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। पुष्पवर्षा एवं भंडारे के माध्यम से नगर निगम ने श्रद्धालुओं के प्रति सम्मान और सेवा भावना का संदेश दिया।


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!