waseem Akram crime Editor
previous arrow
next arrow

Breaking
मुंबई में रामलीला कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक ठा. रामवीर सिंहसत्ता मे बने रहने की जिद मे लोकतंत्र की हत्या कर रही है मोदी सरकार :मुहम्मद अहमद सलमान यूसुफ बने आईरा ऑल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन के मुरादाबाद मंडल महासचिवरामायण मेला 2026 में चौपाई गायन प्रतियोगिता का भव्य समापन, 267 बच्चों ने किया प्रतिभाग सिरसी में जुलूसे मोहम्मदी में उमड़ा आस्था का सैलाबनगर निगम मुरादाबाद ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा, स्वागत के साथ कराया भंडारानैशनल सोशल ऑर्गनाइजेशन (एनएमओ) ने “सीनियर सिटीज़न डे” मनायामुरादाबाद में विशाल फोटो एक्सपो-2026 का किया गया भव्य आयोजन,नगर विधायक रितेश गुप्ता,डॉ विशेष गुप्ता द्वारा कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन  चंदौसी के बनिया खेड़ा में पी.डी.ए. सम्मेलन आयोजित,पी.डी.ए. की एकता ही भाजपा को सत्ता से बाहर कर सकती है:रमेश प्रजापतिशहंशाह-ए-तरन्नुम स्वर्गीय मुहम्मद रफ़ी साहब की 46वीं पुण्यतिथि के अवसर पर,याद किये गये मोहम्मद रफी

उत्तरप्रदेश

मुंबई में रामलीला कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक ठा. रामवीर सिंह

मुरादाबाद के कलाकारों ने रामलीला की शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोहा

Janta Aur Janadesh

 

 

 


(जनता और जनादेश)मुरादाबाद / मुंबई । मुंबई के मालाड पश्चिम में श्री रामलीला प्रचार समिति की ओर से आयोजित रामलीला कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं, कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ठा. रामवीर सिंह ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में मुरादाबाद के रामलीला कलाकार राजेश रस्तोगी, चेतन, अर्चित, मुकेश और अनिल सहित अन्य कलाकारों ने रामायण के विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया। कलाकारों की प्रस्तुतियों को दर्शकों ने सराहा। इस अवसर पर विधायक ठा. रामवीर सिंह ने कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन सत्य, धर्म, त्याग और कर्तव्य का संदेश देता है। रामलीला जैसे आयोजन नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों से जोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद के कलाकारों द्वारा मुंबई में रामायण के प्रसंगों का मंचन करना क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। विधायक ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए श्री रामलीला प्रचार समिति के पदाधिकारियों और आयोजकों को बधाई दी।


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!