meesum zaidi
previous arrow
next arrow

Breaking
ऑल इंडिया मुस्लिम फेडरेशन ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामनेई की शहादत पर जताया गहरा शोकजनता सेवक समाज मुरादाबाद की ओर से 69 बा होली मिलन समारोह एवं रोजा इफ्तार का आयोजनमुरादाबाद मुस्लिम महाविद्यालय में महात्मा ज्योतिबा फुले विश्विद्यालय बरेली एवम गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद की सभी पालियों की परीक्षाएँ शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफलता पूर्वक सम्पन्नस्पॉटिंग एडविया मुफ़रिदत” टॉपिक पर हुए कॉम्पिटिशन में शानज़ल तुर्की ने मारी बाजीराष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर बच्चों को खिलाई गई एलबेंडाजोल टेबलेट,जिलाधिकारी मुरादाबाद अनुज कुमार ने एस एस चिल्ड्रन एकेडमी से की शुरुवातमुख्य विकास अधिकारी ने विकास खण्ड छजलैट में स्थित वृहद गो संरक्षण केन्द्र सादकपुर खिचड़ी का निरीक्षण26 महानगर के नामचीन गाँधी नगर पब्लिक स्कूल, गाँधी नगर, मुरादाबाद में 77वां गणतन्त्र दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गयायुवा समाजसेवी व पत्रकार मौ. अरशद ने किया कंबल वितरण, मुरादाबाद रेलवे स्टेशन सहित कई स्थानों पर गरीबों को मिली राहत गावी ज़ीरो डोज परियोजना में धर्मगुरू के साथ बैठकपत्रकार सलमान यूसुफ राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के मंडल प्रभारी नियुक्त

उत्तरप्रदेशमुरादाबाद

ऑल इंडिया मुस्लिम फेडरेशन ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामनेई की शहादत पर जताया गहरा शोक

बैठक में फेडरेशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि (खिराज-ए-अकीदत) अर्पित की

Janta Aur Janadesh

आज ‘ऑल इंडिया मुस्लिम फेडरेशन’ (महानगर इकाई) की एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैयद अली खामनेई की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया गया। बैठक कि सदारत संस्थापक सदस्य चौधरी अब्दुल समद साहब ने व निज़ामत के फराइज़ फिरोज़ खां ने अदा किये। बैठक में फेडरेशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि (खिराज-ए-अकीदत) अर्पित की।
शांति का संदेश और युद्ध की निंदा फेडरेशन के महानगर अध्यक्ष साहिल शमसी ने अपने संबोधन में कहा कि अयातुल्ला खामनेई का निधन न केवल ईरान बल्कि पूरे मुस्लिम जगत और मानवता के लिए एक बड़ी क्षति है। जिला महासचिव व युवा लेखक फिरोज़ खाँ ने जोर देकर कहा कि “जंग (युद्ध) किसी भी समस्या का समाधान नहीं है, बल्कि यह विनाश का मार्ग है।” युद्ध हमेशा निर्दोषों की जान लेता है और मानवता को पीछे धकेलता है।
तानाशाही रवैये पर कड़ा ऐतराज करते हुए सय्यद तारीक अनवर ने वैश्विक हालातों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अमेरिका और इजरायल को अपनी विस्तारवादी और तानाशाही नीतियों को छोड़ देना चाहिए। किसी भी संप्रभु राष्ट्र की सीमाओं और नेतृत्व का सम्मान करना अंतरराष्ट्रीय कानून की जिम्मेदारी है। दुनिया को डराने और अपनी शर्तों को थोपने की ‘तानाशाही’ वैश्विक शांति के लिए सबसे बड़ा खतरा है।
श्रद्धांजलि बैठक के अंत में फातिहा पढ़कर बम हमले मे शहीद हुए मासूमों के लिए प्रार्थना की गई। वक्ताओं ने कहा कि खामनेई के संघर्ष और उनके विचारों को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने दुनिया भर के देशों से अपील की कि वे हिंसा का रास्ता छोड़ कर संवाद और कूटनीति का रास्ता अपनाएं।

इस मौके मुख्य रूप से मोजूद रहे मोहसिन खाँ, गुलज़ार अहमद, इस्लाम उल्लाह खाम, हाफ़िज़ क़ासिम, मुजाहिद फराज़, हम्माद खान, आदि


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!