FASI 2
previous arrow
next arrow

Breaking
यूपी में 3 करोड़ महिलाएं जुड़ेंगी स्वयं सहायता समूहों से, 1 करोड़ बनेंगी ‘लखपति दीदी’केशव प्रसाद मौर्यरौनक रज़ा लाइब्रेरी सिरसी में प्रतिभाशाली छात्र,छात्राओं का सम्मानअल अमर सोशल ट्रस्ट की मासिक बैठक संपन्न: भीषण गर्मी को देखते हुए जगह-जगह लगाए जाएंगे पानी के प्याऊदेहरादून में सजी अदब की शानदार महफ़िल, ऑल इंडिया मुशायरे में गूँजता रहा शेर-ओ-सुख़न का जादूप्रदूषण से इस दौर में प्रकृति को बचाना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी*: मिर्जा अरशद बेगविपरीत परिस्थितियों में सशक्त बने रहते हैं परोपकारी : बाबा आकांक्षीएन एस ओ ने हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्रों के सम्पादकों को “हिन्दी पत्रकारिता दिवस” पर सम्मानित कियाबकरा ईद पर भाईचारा, सौहार्द और स्वच्छता बनाए रखने की अपील : भाजपा नेता आफ़ताब आलम भोजपुर क्षेत्र में बिजली की समस्या,सुधार के लिए,रालोद प्रभारी मंत्री से मिलासनातन धर्म में सर्वोपरि है प्रभु के प्रसाद,स्वामी नारदानंद ऋषि आश्रम में 118वें साप्ताहिक भंडारे का भव्य आयोजन संपन्न का महत्व और सम्मान: बाबा संजीव आकांक्षी

उत्तरप्रदेशमुरादाबाद

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर बच्चों को खिलाई गई एलबेंडाजोल टेबलेट,जिलाधिकारी मुरादाबाद अनुज कुमार ने एस एस चिल्ड्रन एकेडमी से की शुरुवात

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ कुलदीप सिंह ने बताया कि 01 वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों को निर्धारित खुराक देकर उन्हें स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में यह अभियान चलाया जा रहा है।

Janta Aur Janadesh

 

 

जनता और जनादेश (फसी उर रहमान बेग)।    इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चे हिन्दी और अंग्रेजी समाचार पत्रों और पुस्तकों से जुड़े तथा नियमित तौर पर उन्हें पढ़ें, इससे उनमें ज्ञान और तार्किक क्षमता का विकास होगा। उन्होंने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाए जाने के उद्देश्य के बारे में भी जानकारी दी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ कुलदीप सिंह ने बताया कि 01 वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों को निर्धारित खुराक देकर उन्हें स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कृमि संक्रमण का बच्चों की सेहत पर काफी दुष्प्रभाव पड़ता है, इससे बच्चों में एनीमिया, थकावट, कुपोषण और कमजोरी जैसी स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं। उन्होंने इससे बचाव के तरीकों के बारे में भी जानकारी देते हुए बताया कि बच्चे नाखून साफ व छोटे रखें, हमेशा साफ पानी पिये, खाना खाने से पहले और शौच के बाद हाथों को साबुन से धोएं, खाने को ढककर रखें, आसपास सफाई रखें, जूते/चप्पल पहनें, फल व सब्जियां धोकर खाने सहित अन्य विभिन्न सावधानियों से कृमि संक्रमण से बचाव किया जा सकता है।

इस अभियान के अंतर्गत 1556609 बच्चों को आच्छादित करने का लक्ष्य है। 10 फरवरी को जो बच्चे दवाई खाने से छूट गए हैं उन्हें 13 फरवरी को मॉपअप के अंतर्गत दवाई खिलाई जाएगी।


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!