waseem Akram crime Editor
previous arrow
next arrow

Breaking
रामायण मेला 2026 में चौपाई गायन प्रतियोगिता का भव्य समापन, 267 बच्चों ने किया प्रतिभाग सिरसी में जुलूसे मोहम्मदी में उमड़ा आस्था का सैलाबनगर निगम मुरादाबाद ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा, स्वागत के साथ कराया भंडारानैशनल सोशल ऑर्गनाइजेशन (एनएमओ) ने “सीनियर सिटीज़न डे” मनायामुरादाबाद में विशाल फोटो एक्सपो-2026 का किया गया भव्य आयोजन,नगर विधायक रितेश गुप्ता,डॉ विशेष गुप्ता द्वारा कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन  चंदौसी के बनिया खेड़ा में पी.डी.ए. सम्मेलन आयोजित,पी.डी.ए. की एकता ही भाजपा को सत्ता से बाहर कर सकती है:रमेश प्रजापतिशहंशाह-ए-तरन्नुम स्वर्गीय मुहम्मद रफ़ी साहब की 46वीं पुण्यतिथि के अवसर पर,याद किये गये मोहम्मद रफीसम्भल जिला समाजवादी पार्टी द्वारा संविधान मान स्तंभ दिवस कार्यक्रम ज्ञानवती बैंकट हॉल चंदौसी में संपन्न हुआ महान क्रान्तिकारी शहीद ए वतन मौलाना मौहम्मद अली जौहर के नाम से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर यूनिवर्सिटी को सरकारीयूनिवर्सिटी का दर्जा मिले:तंजीम शास्त्रीमौहम्मद अली जौहर के नाम से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर उत्तर प्रदेश की बिल्डिंग का रामपुर विकास प्राधिकरण आदि विभागों से गलत ढंग से हुए डिमोलिशन आदेश रद्द करने की माँग

उत्तरप्रदेशमुरादाबाद

युवा समाजसेवी व पत्रकार मौ. अरशद ने किया कंबल वितरण, मुरादाबाद रेलवे स्टेशन सहित कई स्थानों पर गरीबों को मिली राहत 

पत्रकार अरशद अली ने कहा,ठंड के मद्देनजर,हर इंसान को अपनी हैसियत के हिसाब से मदद करें

Janta Aur Janadesh

                       पत्रकार,मोहम्मद अरशद

जनता और जनादेश,मुरादाबाद। ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए युवा समाजसेवी एवं नेशनल एक्सप्रेस मुरादाबाद के पत्रकार, महानगर इस्लाम नगर असालतपूरा निवासी मौ. अरशद ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया। कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान मौ. अरशद ने सड़कों पर रहने वाले बुजुर्गों, मजदूरों और बेसहारा लोगों को स्वयं कंबल ओढ़ाकर ठंड से राहत पहुंचाई। उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों की मदद करना हम सभी की सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी है। छोटे-छोटे प्रयास भी किसी की जिंदगी बचा सकते हैं। इसी क्रम में मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर भी गरीब और असहाय लोगों को कंबल वितरित किए गए। इस अवसर पर उनके सहयोगी साथियों के साथ-साथ मुरादाबाद के मशहूर यूट्यूबर निजामुलहक, तथा बबलू कुरैशी, मौ. अतीक सैफी, अज़ीम कुरैशी मौ. तोसीफ राजू कुरैशी एवं अन्य समाजसेवी साथी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर जरूरतमंदों को कंबल देकर सेवा भाव का परिचय दिया। मौ. अरशद ने समाज के सक्षम लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे आगे आकर गरीबों और असहायों की मदद करें, ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड में परेशान न रहे। स्थानीय लोगों ने इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि पत्रकारिता के साथ समाज सेवा करना वास्तव में प्रेरणादायक है। कार्यक्रम के अंत में मौ. अरशद ने कहा कि वे भविष्य में भी इसी तरह समाज के कमजोर वर्गों की मदद करते रहेंगे और हर संभव सहयोग जारी रहेगा।


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!