waseem Akram crime Editor
previous arrow
next arrow

Breaking
मुरादाबाद में किसान की जमीन पर कब्जे का आरोप! जान से मारने की धमकी देने का भी दावानेशनल सोशल ऑर्गेनाइजेशन* के ज़ेर-ए-अहतेमाम शानदार आलमी यौम-ए-उर्दू और इक़बाल डे तक़रीब का इनेक़ादमुहम्मद अहमद को पुनः मुरादाबाद मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया मुंबई में रामलीला कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक ठा. रामवीर सिंहसत्ता मे बने रहने की जिद मे लोकतंत्र की हत्या कर रही है मोदी सरकार :मुहम्मद अहमद सलमान यूसुफ बने आईरा ऑल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन के मुरादाबाद मंडल महासचिवरामायण मेला 2026 में चौपाई गायन प्रतियोगिता का भव्य समापन, 267 बच्चों ने किया प्रतिभाग सिरसी में जुलूसे मोहम्मदी में उमड़ा आस्था का सैलाबनगर निगम मुरादाबाद ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा, स्वागत के साथ कराया भंडारानैशनल सोशल ऑर्गनाइजेशन (एनएमओ) ने “सीनियर सिटीज़न डे” मनाया

Uncategorized

मुरादाबाद में किसान की जमीन पर कब्जे का आरोप! जान से मारने की धमकी देने का भी दावा

मुरादाबाद के गुलाबबाड़ी चुंगी इलाके से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने एक बार फिर दबंगई और आम आदमी की जमीन की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं

Janta Aur Janadesh

 

जनता और जनादेश (Mohd Adil)  एक किसान ने कुछ लोगों पर अपनी जमीन पर जबरन कब्जा करने और उसे मकान का निर्माण नहीं करने देने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

किसान का आरोप है कि पीतम पाशी पार्षद, विवेक शर्मा और मोहनलाल नाम के लोग उसकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। इतना ही नहीं, किसान का कहना है कि जब भी वह अपनी ही जमीन पर कोई निर्माण कार्य कराने की कोशिश करता है, तो उसे डराया-धमकाया जाता है और जान से मारने तक की धमकी दी जाती है।

किसान के मुताबिक, वह पिछले करीब 50 वर्षों से इस जगह पर रह रहा है। ऐसे में जिस जमीन को वह अपना हक बता रहा है, उसी पर निर्माण करने से रोका जाना उसके लिए बड़ी परेशानी बन गया है।

सवाल यह है कि अगर किसान के पास अपनी जमीन के कानूनी दस्तावेज मौजूद हैं, तो आखिर उसे अपनी जमीन पर मकान बनाने से क्यों रोका जा रहा है?

क्या किसी आम किसान को अपनी ही जमीन पर निर्माण करने के लिए दबंगों के सामने झुकना पड़ेगा? और अगर उसे धमकियां मिल रही हैं, तो आखिर प्रशासन उसकी सुरक्षा और न्याय के लिए क्या कदम उठा रहा है?

किसान ने साफ चेतावनी दी है कि अगर उसकी मांग पूरी नहीं हुई और उसे न्याय नहीं मिला, तो वह अपनी फरियाद लेकर सीधे लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास पहुंचेगा।

अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और किसान को उसकी जमीन पर न्याय कब तक मिल पाता है।


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!