meesum zaidi
previous arrow
next arrow

Breaking
युवा समाजसेवी व पत्रकार मौ. अरशद ने किया कंबल वितरण, मुरादाबाद रेलवे स्टेशन सहित कई स्थानों पर गरीबों को मिली राहत गावी ज़ीरो डोज परियोजना में धर्मगुरू के साथ बैठकपत्रकार सलमान यूसुफ राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के मंडल प्रभारी नियुक्तडॉ. पी. एन. वर्मा बने BJMS राष्ट्रीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कर्मी कल्याण बोर्ड के निदेशक, संगठन में उत्साह विश्व अल्पसंख्यक दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित,मुख्य मंत्री धामी ने का अल्पसंख्यक दिवस पर,समुदाय के लोगों ने स्वागत किया खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा आयोजित मुरादाबाद खादी महोत्सव 2025 की प्रदर्शनी में गंगा आरोग्य धाम के द्वारा “फिट इंडिया योग“ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। United Welfare and Development Trust द्वारा निःशुल्क गर्म कपड़े वितरण कार्यक्रमजर्नलिस्ट एंड सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के शाहरुख हुसैन यूपी मीडिया प्रतिनिधि नियुक्त हुए,युवा पत्रकार शाहरुखजिलाधिकारी की अध्यक्षता में निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न,जन सेवा में मिलता है आत्मिक सुख तो आप धर्म निष्ठ हैं,बाबा संजीव आकांक्षी

उत्तरप्रदेशसम्भल (भीम नगर)

संभल के विद्युत विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से 30 लाख की ठगी करने वाला काला ठग पुलिस की गिरफ्त में

रविवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे प्रभारी इंस्पेक्टर हरीश कुमार ने मय पुलिस टीम के साथ आरोपी जेई को बेहटा जयसिंह के निकट से गिरफ्तार किया है। एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जेई को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया

Janta Aur Janadesh

 

क्राइम डेस्क संभल (शाहीन जमाल)

विद्युत विभाग में तैनात जेई विजयपाल सिंह को नौकरी, बिजली कनेक्शन और बिल जमा कराने के नाम पर 30 लाख की ठगी के आरोप में कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ चार थानों में मामले दर्ज हैं। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

संभल पुलिस की गिरफ्त में 30 लाख की ठगी का आरोपी  काला ठग

नौकरी के नाम पर 30 लाख की ठगी करने वाला विद्युत निगम के जेई विजयपाल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। करीब आठ माह बाद कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े जेई की गिरफ्तारी के मामले में एएसपी (दक्षिणी) अनुकृति शर्मा ने प्रेसवार्ता कर खुलासा किया।

एएसपी ने बताया कि 30 अगस्त 2024 को गांव लहरावन निवासी महावीर यादव की ओर से दर्ज कराए गए मामले में कहा गया था कि नौकरी लगवाने के नाम पर विद्युत निगम में तैनात जेई की ओर से 30 लाख रुपये की ठगी की गई है। जेई कई लोगों से नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी कर चुका है।

इसके अलावा जेई घरेलू बिजली समेत नलकूप के कनेक्शन तथा ऑनलाइन विद्युत बिल जमा करने के नाम पर भी ठगी करता है। जेई गांव नरौदा निवासी है और फिलहाल चंदौसी की आवास विकास कॉलोनी में रहता है। एएसपी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही पुलिस आरोपी जेई को गिरफ्तार करने में जुटी हुई थी।

एएसपी अनुकृति शर्मा ने बताया कि आरोपी विद्युत जेई विजयपाल सिंह के खिलाफ अलग-अलग थानों में चार मामले दर्ज हैं। इनमें कोतवाली बहजोई समेत थाना जुनावई, रजपुरा व चंदौसी में भी एक-एक मामला दर्ज है।

20 लाख नौकरी के नाम पर व 10 लाख जमीन के नाम पर ठगे थे

गांव लहरावन निवासी महावीर यादव ने एसपी को दी तहरीर में कहा था कि आरोपी जेई के नाम पर उसने व उसके पिता चरन सिंह ने तीन बार तहरीर दी थी। आठ मई को एसई विद्युत को भी शिकायतीपत्र दिया था। इसमें बताया था कि विजयपाल सिंह ने उसकी व भाइयों की बिजली निगम में टीजी-2 पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर 20 लाख रुपये ले लिए थे।

बाद में नौकरी नहीं लगवाई, तो उसने विजयपाल सिंह से 20 लाख रुपये वापस करने को कहा। इस पर विजयपाल सिंह ने कहा कि मेरी खेती की जमीन खरीद लो।  हामी भरने पर 10 लाख रुपये लेकर जमीन की रजिस्ट्री उसने पिता के नाम करा दी थी। बाद में वह जमीन भी दूसरे की निकली। विजयपाल सिंह उस जमीन की रजिस्ट्री पहले किसी को कर चुका था।

एएसपी अनुकृति शर्मा ने प्रेसवार्ता में बताया कि जानकारी जुटाने के बाद सामने आया कि आरोपी जेई विजयपाल सिंह नौकरी लगवाने समेत घरेलू बिजली व नलकूप का कनेक्शन कराने तथा ऑनलाइन बिल जमा कराने के नाम पर कई लोगों से रुपयों की ठगी कर चुका है। इसके अलावा जेई की ओर से नौकरी के नाम पर रुपये लेने के बाद फर्जी नियुक्तिपत्र बनाकर दिए गए हैं।

आरोपी जेई विजयपाल सिंह की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने पर लोग अपने कर्ज की वसूली के लिए कोतवाली पहुंचे। इनमें से मोहल्ला पुराना डाकखाना रोड निवासी कपिल वाष्र्णेय का कहना था कि जेई ने बिजली बिल में सुधार कराकर कम धनराशि जमा कराने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये लिए थे। इसके बाद जेई की ओर से न तो बिल का सुधार ही कराया गया था और न ही धनराशि जमा की थी।

सप्ताह भर पहले अमरोहा के बुढ़नपुर से निलंबित हुआ है आरोपी जेई

आरोपी जेई विजयपाल सिंह अमरोहा के डिडौली के बुढ़नपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र पर बतौर टीजी-2 पद पर तैनात था। बीते माह फरवरी 2025 को अमरोहा में एक्सईएन विद्युत निखिल वर्मा की ओर से किए गए औचक निरीक्षण में विजयपाल सिंह गैरहाजिर मिला था।

21 अप्रैल को एक्सईएन ने अपने दफ्तर में तलब किया था। बावजूद इसके विजयपाल ने न तो संतुष्टिपूर्ण जवाब दिया और न ही एक्सईएन के दफ्तर में उपस्थित हुआ। इस पर एक्सईएन ने 29 अप्रैल 2025 को विजयपाल सिंह को निलंबित कर दिया था।

जेई का काला चिट्ठा: फर्जी नियुक्ति पत्र बनाकर युवाओं से 30 लाख की ठगी, आठ माह बाद पुलिस को ऐसे मिला सुरागl
विद्युत विभाग में तैनात जेई विजयपाल सिंह को नौकरी, बिजली कनेक्शन और बिल जमा कराने के नाम पर 30 लाख की ठगी के आरोप में कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ चार थानों में मामले दर्ज हैं। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया

नौकरी के नाम पर 30 लाख की ठगी करने वाला विद्युत निगम के जेई विजयपाल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। करीब आठ माह बाद कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े जेई की गिरफ्तारी के मामले में एएसपी (दक्षिणी) अनुकृति शर्मा ने प्रेसवार्ता कर खुलासा किया।

एएसपी ने बताया कि 30 अगस्त 2024 को गांव लहरावन निवासी महावीर यादव की ओर से दर्ज कराए गए मामले में कहा गया था कि नौकरी लगवाने के नाम पर विद्युत निगम में तैनात जेई की ओर से 30 लाख रुपये की ठगी की गई है। जेई कई लोगों से नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी कर चुका हैl

इसके अलावा जेई घरेलू बिजली समेत नलकूप के कनेक्शन तथा ऑनलाइन विद्युत बिल जमा करने के नाम पर भी ठगी करता है। जेई गांव नरौदा निवासी है और फिलहाल चंदौसी की आवास विकास कॉलोनी में रहता है। एएसपी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही पुलिस आरोपी जेई को गिरफ्तार करने में जुटी हुई थी।

रविवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे प्रभारी इंस्पेक्टर हरीश कुमार ने मय पुलिस टीम के साथ आरोपी जेई को बेहटा जयसिंह के निकट से गिरफ्तार किया है। एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जेई को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया।

एएसपी अनुकृति शर्मा ने बताया कि आरोपी विद्युत जेई विजयपाल सिंह के खिलाफ अलग-अलग थानों में चार मामले दर्ज हैं। इनमें कोतवाली बहजोई समेत थाना जुनावई, रजपुरा व चंदौसी में भी एक-एक मामला दर्ज है।
20 लाख नौकरी के नाम पर व 10 लाख जमीन के नाम पर ठगे थे
गांव लहरावन निवासी महावीर यादव ने एसपी को दी तहरीर में कहा था कि आरोपी जेई के नाम पर उसने व उसके पिता चरन सिंह ने तीन बार तहरीर दी थी। आठ मई को एसई विद्युत को भी शिकायतीपत्र दिया था। इसमें बताया था कि विजयपाल सिंह ने उसकी व भाइयों की बिजली निगम में टीजी-2 पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर 20 लाख रुपये ले लिए थे।

21 अप्रैल को एक्सईएन ने अपने दफ्तर में तलब किया था। बावजूद इसके विजयपाल ने न तो संतुष्टिपूर्ण जवाब दिया और न ही एक्सईएन के दफ्तर में उपस्थित हुआ। इस पर एक्सईएन ने 29 अप्रैल 2025 को विजयपाल सिंह को निलंबित कर दिया था।ये भी बताते चले कि विद्युत विभाग में तैनात ठग को लोग मजाकिया अंदाज में काला ठग का नाम दे रहे है,और ऐसा भी हो सकता है कि ठगी का ये आरोपी भविष्य में भी काले ठग के नाम से जाना जाए l

रिपोर्ट जनता और जनादेश


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!