FASI 2
previous arrow
next arrow

Breaking
एन एस ओ ने हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्रों के सम्पादकों को “हिन्दी पत्रकारिता दिवस” पर सम्मानित कियाबकरा ईद पर भाईचारा, सौहार्द और स्वच्छता बनाए रखने की अपील : भाजपा नेता आफ़ताब आलम भोजपुर क्षेत्र में बिजली की समस्या,सुधार के लिए,रालोद प्रभारी मंत्री से मिलासनातन धर्म में सर्वोपरि है प्रभु के प्रसाद,स्वामी नारदानंद ऋषि आश्रम में 118वें साप्ताहिक भंडारे का भव्य आयोजन संपन्न का महत्व और सम्मान: बाबा संजीव आकांक्षीनैशनल सोशल आर्गेनाइजेशन (एन एस ओ) के हेड आफिस स्थित गुजराती स्ट्रीट, व्हाइट हाउस में कायदे मिल्लत डॉ० अब्दुल जलील फरीदी की पुण्य तिथि पर एक बेठक सम्पन्नप्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की अपील पर अमल करना सच्ची देशभक्ति:मिर्ज़ा अरशद बेगशाहजहाँपुर में स्थित टाउन-हॉल, नगर निगम कार्यालय के सामने स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं पर बुलडोजर चलाने के खिलाफ भारी विरोधबिलारी में पीएमश्री स्कूल का जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया, एसएसपी सतपाल अंतिल, जॉइंट मजिस्ट्रेट सुश्री शक्ति दुबे द्वारा निरीक्षणपुलिस उप महानिरीक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र एवं एस एसपी के संयुक्त कचहरी परिसर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हाल का उद्घाटनजिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में सीएम डैशबोर्ड और आईजीआरएस के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न

उत्तरप्रदेशकृषिक्राइमगैजेट्सटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापार

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने जन समस्याओं के निराकरण के लिये ग्वालियर में किया भ्रमण

Janta Aur Janadesh

जन समस्याओं के निराकरण, स्वच्छता व कोरोना जनजागरूकता के लिए ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर द्वारा ग्वालियर में वार्ड भ्रमण किया जा रहा है। उन्होंने आज वार्ड-15 के जती की लाइन व बाल्मीक बस्ती क्षेत्रों में निरीक्षण कर आमजन की समस्याओं को सुना व उनके निराकरण के लिये संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। 

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने बाल्मीक बस्ती के प्रत्येक घर पर पहुँचकर जनता की समस्याओं को सुना तथा तत्काल संबंधित अधिकारी को समस्या के समाधान के निर्देश दिये। जमादार लाइन में निवासरत संतोषी लाल बाल्मीक के घर पर ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने चाय-नास्ता किया। उन्होंने बाल्मीक बस्ती में निवासरत सभी लोगों को शासन की मूलभूत सुविधायें देने के लिये  निर्देशित किया। 

जती की लाइन में भ्रमण के दौरान शा. प्रा. स्कूल के सामने बने मूत्रालय को देख कर संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि इसकी नियमित सफाई करवाएँ।  शा. प्रा. स्कूल में निरीक्षण कर बच्चों से चर्चा की और उन्हें मास्क लगाकर ही स्कूल आने के लिए कहा। उन्होंने बिना मास्क घूमने वालों को मास्क वितरण किये। जती की लाइन में बने जती का बाग (पुरानी इमारत) का रिनोवेशन कराकर  वाचनालय बनाने के निर्देश अपर आयुक्त श्री अतेन्द्र गुर्जर को दिये। क्षेत्र में विद्युत पोल व केबल लगाने तथा जिन विद्युत पोलों में करंट आ रहा था, उन पर पाइप लगाने के निर्देश दिये। 


Janta Aur Janadesh

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!