FASI 2
previous arrow
next arrow

Breaking
बकरा ईद पर भाईचारा, सौहार्द और स्वच्छता बनाए रखने की अपील : भाजपा नेता आफ़ताब आलम भोजपुर क्षेत्र में बिजली की समस्या,सुधार के लिए,रालोद प्रभारी मंत्री से मिलासनातन धर्म में सर्वोपरि है प्रभु के प्रसाद,स्वामी नारदानंद ऋषि आश्रम में 118वें साप्ताहिक भंडारे का भव्य आयोजन संपन्न का महत्व और सम्मान: बाबा संजीव आकांक्षीनैशनल सोशल आर्गेनाइजेशन (एन एस ओ) के हेड आफिस स्थित गुजराती स्ट्रीट, व्हाइट हाउस में कायदे मिल्लत डॉ० अब्दुल जलील फरीदी की पुण्य तिथि पर एक बेठक सम्पन्नप्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की अपील पर अमल करना सच्ची देशभक्ति:मिर्ज़ा अरशद बेगशाहजहाँपुर में स्थित टाउन-हॉल, नगर निगम कार्यालय के सामने स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं पर बुलडोजर चलाने के खिलाफ भारी विरोधबिलारी में पीएमश्री स्कूल का जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया, एसएसपी सतपाल अंतिल, जॉइंट मजिस्ट्रेट सुश्री शक्ति दुबे द्वारा निरीक्षणपुलिस उप महानिरीक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र एवं एस एसपी के संयुक्त कचहरी परिसर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हाल का उद्घाटनजिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में सीएम डैशबोर्ड और आईजीआरएस के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्नस्वामी नारदानन्द ऋषि आश्रम में आज 117 वां भंडारा संपन्न .

उत्तरप्रदेशलखनऊ

लखनऊ में बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक

गठित की गई निगरानी टीमों में होगी खंड शिक्षा अधिकारी की तैनाती, स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत रेस्क्यू ,*चिन्हित बच्चों को विद्यालयों में प्रवेश एवं सरकारी योजनाओं से जोड़ने के निर्देश*

Janta Aur Janadesh

 

फसी उर रहमान बेग (जनता और जनादेश)।                                       30 मई  जिलाधिकारी  विशाख  की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बच्चों को भिक्षावृत्ति से मुक्त कराने, बच्चों को शिक्षा को ओर ले जाने व उनके परिवारों का चिन्हाकंन करने के साथ ही पुनर्वासन की कार्यवाही के प्रगति की समीक्षा हेतु एक महत्पूर्ण बैठक आहूत की गयी।

लखनऊ में बाल भिक्षावृत्ति को रोकने के लिए सभागार में अधिकारियों के साथ मीटिंग करते जिलाधिकारी लखनऊ विशाख

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा बाल भिक्षावृत्ति के रोकथाम हेतु गठित टॉस्क फोर्स के कार्यों की समीक्षा करते हुए अभियान को दु्रत गति से संचालित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा शहरी क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वह *स्कूल चलो अभियान* के तहत बाल भिक्षावृत्ति करने वाले बच्चे जो अभियान में रेस्क्यू किए गए है उनके नामांकन स्कूलों में करवाना सुनिश्चित करेंगे।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए कि गठित की गई टीमों में खंड शिक्षा अधिकारियों को भी शामिल किया जाए। चौराहों पर निगरानी के दौरान जैसे ही कोई बच्चा रेस्क्यू किया जाए उसका नामांकन खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा स्कूल में कराना सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि आगामी समीक्षा बैठकों में इस बात की भी मॉनिटरिंग की जाएगी कि रेस्क्यू के सापेक्ष खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कितने बच्चों का नामांकन स्कूलों में कराया गया है।

बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि अभियान के दौरान टेल्को, टेढ़ी पुलिया, मधुरिमा के सामने, लोहिया पुल के नीचे, इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे के पास, सदर पुल के नीचे, पकरी पुल, आलमबाग बस अड्डा व माती ग्राम में कुछ बस्तियों को चिन्हित किया गया है। जिसका सर्वे कराया जा रहा है। जिसके सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वह अपने अपने क्षेत्र की बस्तियों की सूची जिला प्रोबेशन अधिकारी से प्राप्त कर बस्तियों में स्कूल न जाने वाले बच्चों के नामांकन स्कूलों में कराना सुनिश्चित करेंगे।

लखनऊ शहर में सार्वजनिक स्थलों पर पाये जाने वाले आश्रयहीन, असहाय व्यक्तियो के पुनर्वासन के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा *अपना घर आश्रम संस्था* के सहयोग से जून के प्रथम सप्ताह से रेस्क्यू  अभियान का संचालन किया जाएगा। जिसके अन्तर्गत रेस्क्यू किये गए निराश्रित व्यक्तियों को आवश्यकतानुसार चिन्हित चिकित्सालयों में प्रवेशित कराकर इलाज करवाना तथा रैन बसेरों/अपना घर शेल्टर होम में आश्रय सुमश्चित कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। अभियान के सुरक्षित व सफल संचालन हेतु समस्त आवश्यक व्यवस्था को सुनिश्चित करने हेतु जिलाधिकारी द्वारा मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर जिलाधिकारी नगर पूर्वी, प्रबंधक अपना घर, सचिव उम्मीद संस्था तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी के साथ बैठक कर अभियान के पूर्व समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, एसीपी, अपर नगर मजिस्ट्रेट, प्रथम, द्वितीय, पंचम, सप्तम, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति, प्रभारी एन्टी ह्यूमन टैफिकिंग यूनिट, सेन्टर मैनेजर, वन स्टाप सेन्टर, प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर, चाइल्ड हेल्पलाइन, स्वैच्छिक संगठनों के प्रतिनिधियों व कर्मचारियों आदि के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

टीम:जनता और जनादेश, लखनऊ

9058079813,9997524688


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!