waseem Akram crime Editor
previous arrow
next arrow

Breaking
चंदौसी के बनिया खेड़ा में पी.डी.ए. सम्मेलन आयोजित,पी.डी.ए. की एकता ही भाजपा को सत्ता से बाहर कर सकती है:रमेश प्रजापतिशहंशाह-ए-तरन्नुम स्वर्गीय मुहम्मद रफ़ी साहब की 46वीं पुण्यतिथि के अवसर पर,याद किये गये मोहम्मद रफीसम्भल जिला समाजवादी पार्टी द्वारा संविधान मान स्तंभ दिवस कार्यक्रम ज्ञानवती बैंकट हॉल चंदौसी में संपन्न हुआ महान क्रान्तिकारी शहीद ए वतन मौलाना मौहम्मद अली जौहर के नाम से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर यूनिवर्सिटी को सरकारीयूनिवर्सिटी का दर्जा मिले:तंजीम शास्त्रीमौहम्मद अली जौहर के नाम से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर उत्तर प्रदेश की बिल्डिंग का रामपुर विकास प्राधिकरण आदि विभागों से गलत ढंग से हुए डिमोलिशन आदेश रद्द करने की माँगजिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी के नेतृत्व में,सपा मुखिया अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपा का धरना प्रदर्शनसिरसी सादात के होनहार शिक्षक एवं शिक्षाविद् मास्टर नदीम अब्बास का UPSSSC लोअर PCS मुख्य परीक्षा के लिए चयनवरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद जान तुर्की का जन्मदिन लखनऊ प्रेस क्लब में हर्ष, उल्लास के साथ मनाया गयाइमाम हज़रत ज़ैनुल आबेदीन अलैहिस्सलाम की शबे शहादत पर एक मजलिस का आयोजनउत्तर प्रदेश में विकास की चौतरफा आंधी चल रही है भूपेंद्र चौधरी,पंचायत भवन मुरादाबाद में आयोजित कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री

उत्तरप्रदेशमुरादाबाद

28 मई ,थाना मझोला क्षेत्रांतर्गत एक लड़के की गोली मारकर की गई हत्या का थाना मझोला पुलिस द्वारा किया गया सफल अनावरण । घटना कारित करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर, निशांदेही पर आला कत्ल बरामद

अभियुक्त राजा उर्फ गुलवेज पुलिस से सामने कुबूल किया, करीब 2 साल से साल से मृतक शाहरुख की बहन से अफेयर चल रहा था, मेरे अफेयर में शाहरुख बाधा बन रहा था तो मैंने शाहरुख को ठिकाने लगाने की बात करीब 14-15 दिन पहले सोच ली थी, जिस दिन शाहरुख ने उसके पडोस में रहने वाले साहिल के पिता मौ0 समीम के साथ उसके बेटे साहिल के सामने ही मारपीट की थी

Janta Aur Janadesh

 

 

 

फसी उर रहमान बेग (क्राइम हेड)।             28 मई की रात्रि को थाना मझोला क्षेत्र के मीना नगर जयन्तीपुर में गुलफाम की दुकान के सामने शाहरूख पुत्र मुजीबउर्रहमान निवासी मौ0 मीना नगर जयन्तीपुर तिकोनिया मस्जिद के पास थाना मझोला जनपद मुरादाबाद की अज्ञात हमलावरो द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। जिसकी सूचना थाना मझोला पुलिस को दि0 29.05.2025 की प्रातः मिली। मौके पर उच्चाधिकारीगण द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर,फील्ड यूनिट के माध्यम से साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करायी गई तथा मृतक के शव का पंचनामा थाना पुलिस द्वारा भर,शव को पोस्टमोर्टम हेतु भिजवाया गया।

पुलिस लाइन मुरादाबाद में 2 दिन पहले ,जयंतीपुर में गोली मारकर की हत्या का खुलासा करते SP City

उक्त संबंध में मृतक शाहरूख की बहन की तहरीर के आधार पर थाना मझोला पर मु0अ0सं0 485/2025 धारा 103(1)/3(5) बीएनएस बनाम अमान आदि 04 अभियुक्तगण पंजीकृत कराया गया था।

उक्त घटना के सफल अनावरण हेतु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,मुरादाबाद द्वारा दिये गये निर्देशन के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सिविल लाइन्स के मार्गदर्शन में थाना मझोला पर टीम गठित की गई। टीम द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही के उपरान्त मृतक शाहरूख की माता के बयानों व मुखबिर की सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्त राजा उर्फ गुलवेज पुत्र मौ0 ग्यास निवासी मौ0 इस्लाम नगर मोती मस्जिद करुला थाना कटघर जिला मुरादाबाद एवं 01 बाल अपचारी साहिल पुत्र शमीम निवासी मीना नगर गली नं0 4 नजदीक तिकोनिया मस्जिद जयन्तीपुर थाना मझोला जनपद मुरादाबाद उम्र करीब 16 वर्ष के नाम प्रकाश मे आये ।

साक्ष्य संकलन की कार्यवाही के उपरान्त आज दिनांक 30.05.2025 को थाना मझोला पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश मे आये अभियुक्त राजा उर्फ गुलवेज पुत्र मौ0 ग्यास निवासी मौ0 इस्लाम नगर मोती मस्जिद करुला थाना कटघर जिला मुरादाबाद को गिरफ्तार किया गया एवं 01 बाल अपचारी साहिल पुत्र शमीम निवासी मीना नगर गली नं0 4 नजदीक तिकोनिया मस्जिद जयन्तीपुर थाना मझोला जनपद मुरादाबाद उम्र करीब 16 वर्ष को नियमानुसार पुलिस अभिरक्षा मे लिया गया ।

अभियुक्तगण की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त एक आला कत्ल एक अवैध देशी तमंचा 12 बोर व एक खोखा कारतूस 12 बोर बरामद किये गये है। बरामदगी एवं साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 3(1),9(1),ए(1),25(2),27 आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गयी है।

पुलिस द्वारा पूछताछ मेंमैंने साहिल को उसके पिता की बेईज्जती का बदला लेने के लिये उकसाया और एक लाख रूपये का लालच देकर जमानत का भरोसा भी दिलाया। जिसके बाद साहिल तैयार हो गया और हम दोनो शाहरूख को मारने के लिये मौके की तलाश मे लग गये। दिनांक 28/29.05.2025 की रात्रि में हमें मौका मिल गया । शाहरुख , गुलफाम की दुकान के सामने स्लेप पर बैठा मोबाइल चला रहा था तभी मैंने साहिल से कहा कि यही मौका है शाहरूख को गोली मार दे। तभी साहिल ने मेरे कहने पर शाहरुख को तमंचे से गोली मार दी। जिससे शाहरूख की मौके पर ही मौत हो गयी और हम दोनो का बदला पूरा हो गया। इसके बाद मैं अकरम वाली गली से होता हुआ अपने घर चला गया और साहिल टावर वाली गली से अपने घर चला गया।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण-

1. राजा उर्फ गुलवेज पुत्र मौ0 ग्यास निवासी मौ0 इस्लाम नगर मोती मस्जिद करुला थाना कटघर जिला मुरादाबाद उम्र 26 वर्ष

2. 01 बाल अपचारी

*अपराधिक इतिहास राजा उर्फ गुलवेज पुत्र मौ0 ग्यास

1. मु0अ0सं0 485/2025 धारा 103(1)/3(5) बीएनएस व धारा 3(1),9(1),ए(1),25(2),27 आर्म्स एक्ट थाना मझोला जनपद मुरादाबाद

*बरामदगी-*

1. आला कत्ल एक अवैध तमंचा देशी 12 बोर व एक खोखा कारतूस 12 बोर

*गिरफ्तार करने वाली टीम-*

1. श्री रामप्रसाद शर्मा प्रभारी निरीक्षक थाना मझोला जनपद मुरादाबाद

2. श्री जयप्रकाश सिंह निरीक्षक अपराध थाना मझोला जनपद मुरादाबाद

3. उ0नि0 श्री प्रबोध कुमार थाना मझोला जनपद मुरादाबाद

4. हे0का0 नीरज थाना मझोला जनपद मुरादाबाद

5. का0 अखिलेश कुमार थाना मझोला जनपद मुरादाबादl

रिपोर्ट:जनता और जनादेश

9058079813,9997524688


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!