waseem Akram crime Editor
previous arrow
next arrow

Breaking
सिरसी में जुलूसे मोहम्मदी में उमड़ा आस्था का सैलाबनगर निगम मुरादाबाद ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा, स्वागत के साथ कराया भंडारानैशनल सोशल ऑर्गनाइजेशन (एनएमओ) ने “सीनियर सिटीज़न डे” मनायामुरादाबाद में विशाल फोटो एक्सपो-2026 का किया गया भव्य आयोजन,नगर विधायक रितेश गुप्ता,डॉ विशेष गुप्ता द्वारा कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन  चंदौसी के बनिया खेड़ा में पी.डी.ए. सम्मेलन आयोजित,पी.डी.ए. की एकता ही भाजपा को सत्ता से बाहर कर सकती है:रमेश प्रजापतिशहंशाह-ए-तरन्नुम स्वर्गीय मुहम्मद रफ़ी साहब की 46वीं पुण्यतिथि के अवसर पर,याद किये गये मोहम्मद रफीसम्भल जिला समाजवादी पार्टी द्वारा संविधान मान स्तंभ दिवस कार्यक्रम ज्ञानवती बैंकट हॉल चंदौसी में संपन्न हुआ महान क्रान्तिकारी शहीद ए वतन मौलाना मौहम्मद अली जौहर के नाम से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर यूनिवर्सिटी को सरकारीयूनिवर्सिटी का दर्जा मिले:तंजीम शास्त्रीमौहम्मद अली जौहर के नाम से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर उत्तर प्रदेश की बिल्डिंग का रामपुर विकास प्राधिकरण आदि विभागों से गलत ढंग से हुए डिमोलिशन आदेश रद्द करने की माँगजिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी के नेतृत्व में,सपा मुखिया अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपा का धरना प्रदर्शन

उत्तरप्रदेशमुरादाबाद

सचिव ने राजकीय संप्रेक्षण गृह का किया औचक निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान संप्रेक्षण गृह में किशोर अपचारियों द्वारा दैनिक दिनचर्या का पालन ना करने पर सभी किशोर अपचारियों को नियम व अनुशासन से रहने के लिये समझाया गया।

Janta Aur Janadesh

सचिव ने राजकीय संप्रेक्षण गृह का किया औचक निरीक्षण

मुरादाबाद 23 जुलाई 2022
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मासिक कार्यक्रम के अनुपालन में जनपद न्यायाधीश डॉ अजय कुमार के निर्देशानुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिन कुमार दीक्षित द्वारा सुबह सुबह राजकीय संप्रेक्षण गृह का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संप्रेक्षण गृह में किशोर अपचारियों द्वारा दैनिक दिनचर्या का पालन ना करने पर सभी किशोर अपचारियों को नियम व अनुशासन से रहने के लिये समझाया गया। सचिव द्वारा किशोरों को अनावश्यक सबमर्सिबल पंप चला कर जल ना बर्बाद करने के लिये कहा गया। इस हेतु प्रभारी अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि वह बाल्टी मग से किशोरों के नहाने का प्रबंध करें। राजकीय संप्रेक्षण गृह मुरादाबाद में वर्तमान में 50 अपचारियों की क्षमता के मुकाबले कुल 134 अपचारी निवास कर रहे हैं जो तय मानक से कई गुना अधिक हैं। इसमें मुरादाबाद जनपद के 42 अपचारी निरुद्ध हैं। संप्रेक्षण गृह में पूर्व निर्धारित सूची के अनुसार नाश्ता बना हुआ था जिसे स्वयं टेस्ट कर सचिव ने खाने की गुणवत्ता को परखा। किसी अपचारी द्वारा भोजन को लेकर कोई शिकायत नहीं की गयी।इस अवसर पर सचिव सचिन दीक्षित द्वारा विधिक जागरूकता शिविर भी संप्रेक्षण गृह में लगाया गया जिसमें अपचारियों को संविधान द्वारा प्रदत्त मूल कर्तव्यों के विषय में सरल भाषा में अवगत कराया गया साथ ही महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के जन्मदिवस पर उनके जीवन से संबंधित घटनाओं को बता कर अपचारियों को जीवन में अनुशासित रहने और संप्रेक्षण गृह से बाहर निकलने के बाद अच्छा नागरिक बनने के लिये प्रेरित किया गया। इस अवसर पर प्रभारी अधीक्षक अजय सक्सेना जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय से शिव सक्सेना, फैज, मौजूद रहे।


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!