meesum zaidi
previous arrow
next arrow

Breaking
एन. एस. ओ. ने नगर के प्रसिद्ध डाक्टर्स का स्वागत किया मुरादाबादअन्जुमन-ए-तामीर इन्सानियत की ओर से मुरादाबाद में अज़ीमुश शान कॉन्फ्रेंस का आयोजनभीषण गर्मी के मद्देनजर,नागरिक सुरक्षा कोर द्वारा करूला पर शरबत वितरणएनएस ओने आज विश्व पुस्तक दिवस” को बड़े उत्साह के साथ मनायामुरादाबाद मुस्लिम डिग्री कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता और ग़ज़ल सराई का आयोजन*माँ की सेवा में ही जन्नत है*” — *ठाकुर राजा रईस*  मेधावी छात्रों का सम्मान, अभिभावकों की उपस्थिति में हुआ परिणाम वितरण समारोह ✨यूनाइटेड वेलफेयर एंड डेवलपमेंट ट्रस्ट के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने माननीय सांसद श्रीमती रुचि वीरा जी से उनके मुरादाबाद स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट कीसिरसी में ऑल इंडिया मुशायरा सफलतापूर्वक संपन्न,देशभर के कई नामचीन शायरों ने मुशायरे में शिरकत कीतालीम जिंदगी का एक अहम हिस्सा है :मिर्जा अरशद बेग

उत्तरप्रदेशमुरादाबाद

शहर में विकास का खाका तैयार करने के लिए बुलाई गई नगर निगम बोर्ड की बैठक

शहर के विकास में खर्च होंगे 83 करोड़:

Janta Aur Janadesh

मुरादाबाद। शहर में विकास का खाका तैयार करने के लिए बुलाई गई नगर निगम बोर्ड की बैठक में जामा मस्जिद पर प्रथम महापौर व वरिष्ठ पत्रकार रहे हुमायूं कदीर गेट का कार्य अगले महीने शुरू करने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा बेहद जर्जर और जलभराव वाले ­ाब्बू का नाला से चौकी हसन खां को जाने वाले मार्ग का भी कायाकल्प किया जाएगा। वैसे महापौर विनोद अग्रवाल ने शहर के विकास के लिए करीब 83 करोड़ के प्रस्तावों को पारित कराया है। शहर के विकास में खर्च होंगे 83 करोड़:नगर निगम बोर्ड की बैठक में सफाई पर अफसरों की लापरवाही, टूटी सड़कें और नालियों के मुद्दे उठाए गए। पार्षदों ने पहुंचकर अपने क्षेत्र की समस्याओं से महापौर व नगर आयुक्त को अवगत कराया। अधिकांश समस्याओं का समाधान करने का भरोसा नगर निगम अफसरों ने दिया है। करीब छह घंटे चली बैठक में महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि महानगर के विकास के लिए 83 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह महानगर का विकास कराने को प्रतिबद्ध हैं और लगातार उनकी कोशिश है कि शहर को समस्यामुक्त बनाया जाए। उन्होंने शहर के विकास में पार्षदों से सहयोग भी मांगा है। नगर आयुक्त संजय कुमार चौहान ने बताया कि शहर में रहने वाले पुलिस कर्मी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, राष्ट्रपति व राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित लोगों को वाटर टैक्स और हाउस टैक्स में छूट दी जाएगी। नगर आयुक्त ने कहा कि त्योहारों को लेकर जो समस्याएं पार्षदों द्वारा लिखित रूप में या मौखिक रूप से बताई गई हैं उन समस्याओं को समाधान करने के लिए नगर निगम के सभी अधिकारी काम करेंगे।मोहर्रम से पहले सही होंगे ताजिया मार्ग:शनिवार को हुई बैठक में पार्षद सलीम वारसी ने मोहर्रम के मद्देनगर ­ाब्बू के नाला से चौकी हसन खां के जर्जर और जलभराव वाले मार्ग की तरफ ध्यान दिलाया और कहा कि मोहर्रम से पहले ही इस मार्ग को ठीक किया जाए तथा नाले की सफाई कराई जाए। उन्होंने बताया कि मोहर्रम पर निकलने वाले जुलूस और ताजियों के अधिकांश मार्गों की हालत दयनीय है। इसलिए सभी मार्गों को बनाया जाना जरूरी है। उन्होंने जामा मस्जिद पर बनाए जाने वाले हुमायंू कदीर गेट के मुद्दा उठाते हुए कहा कि अभी तक गेट का कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। बकौल सलीम वारसी-नगर आयुक्त ने अगस्त में गेट बनाने का कार्य शुरू करने का भरोसा दिया है और मोहर्रम के जुलूस मार्गों की लिस्ट मांगी है जिसे शीघ्र सही कराया जा सके। इसके अलावा पार्षदों ने अपने क्षेत्र में अवैध निर्माण और अतिक्रमण को लेकर अभियान चलाने की बात कही। क्षेत्र में टूटी पड़ी सड़कों का निर्माण कराने के साथ सफाई को लेकर आवाज उठाई गई।


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!