Uncategorizedउत्तरप्रदेशमुरादाबाद
भोजपुर में थाना समाधान दिवस पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व अपर जिलाधिकारी ने सुनी समस्याएं
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद मुरादाबाद व अपर जिलाधिकारी द्वारा पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ थाना भोजपुर पर जन शिकायतों को सुना गया एवं जन शिकायतों के निराकरण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।

ब्यूरो रिपोर्ट: ज़हीर आलम
भोजपुर।
थाना समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद मुरादाबाद व अपर जिलाधिकारी द्वारा पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ थाना भोजपुर पर जन शिकायतों को सुना गया एवं जन शिकायतों के निराकरण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।शनिवार को थाना भोजपुर में थाना समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व अपर जिलाधिकारी ने दौरा कर शिकायतों को सुना इस दौरान उनके पास जमीन से जुड़ी दो शिकायतें आईं।दोनों समस्याओं को सुन निस्तारण का आदेश दिया वहीं क्षेत्रीय लेखपाल व भोजपुर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर दोनों समस्याओं का निस्तारण किया।






























