waseem Akram crime Editor
previous arrow
next arrow

Breaking
रामायण मेला 2026 में चौपाई गायन प्रतियोगिता का भव्य समापन, 267 बच्चों ने किया प्रतिभाग सिरसी में जुलूसे मोहम्मदी में उमड़ा आस्था का सैलाबनगर निगम मुरादाबाद ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा, स्वागत के साथ कराया भंडारानैशनल सोशल ऑर्गनाइजेशन (एनएमओ) ने “सीनियर सिटीज़न डे” मनायामुरादाबाद में विशाल फोटो एक्सपो-2026 का किया गया भव्य आयोजन,नगर विधायक रितेश गुप्ता,डॉ विशेष गुप्ता द्वारा कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन  चंदौसी के बनिया खेड़ा में पी.डी.ए. सम्मेलन आयोजित,पी.डी.ए. की एकता ही भाजपा को सत्ता से बाहर कर सकती है:रमेश प्रजापतिशहंशाह-ए-तरन्नुम स्वर्गीय मुहम्मद रफ़ी साहब की 46वीं पुण्यतिथि के अवसर पर,याद किये गये मोहम्मद रफीसम्भल जिला समाजवादी पार्टी द्वारा संविधान मान स्तंभ दिवस कार्यक्रम ज्ञानवती बैंकट हॉल चंदौसी में संपन्न हुआ महान क्रान्तिकारी शहीद ए वतन मौलाना मौहम्मद अली जौहर के नाम से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर यूनिवर्सिटी को सरकारीयूनिवर्सिटी का दर्जा मिले:तंजीम शास्त्रीमौहम्मद अली जौहर के नाम से मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर उत्तर प्रदेश की बिल्डिंग का रामपुर विकास प्राधिकरण आदि विभागों से गलत ढंग से हुए डिमोलिशन आदेश रद्द करने की माँग

उत्तरप्रदेशमुरादाबाद

नवागत एसएसपी हेमराज मीणा ने सुबह चार्ज ग्रहण करते ही पुलिस के अधिकारियों की मीटिंग लेकर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए l

उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपराधियों को किसी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा आमजन के साथ न्याय होगा और अपराधी जेल की सलाखों के पीछे होंगे

Janta Aur Janadesh

मुरादाबाद केSSP बनाकर भेजे गए 2012 बैच के अधिकारी SSP हेमराज मीणा

फसीउर्रहमान बेग। हेमंत कुटियाल की जगह मुरादाबाद केSSP बनाकर भेजे गए 2012 बैच के अधिकारी SSP हेमराज मीणा ने रविवार सुबह चार्ज ले लिया। मीणा इससे पहले कौशांबी केSSP थे। उन्हें हेमंत कुटियाल की जगह मुरादाबाद का कप्तान बनाकर भेजा गया है।कौशांबी ने संडे मॉर्निंग मुरादाबाद पहुंचे हेमराज मीणा ने सुबह करीब 10ः30 बजे चार्ज लिया। इसके बाद उन्होंने जिले के सीनियर पुलिस ऑफिसर्स के साथ एक संक्षिप्त बैठक की। मीणा उच्चाधिकारियों से मिलने चले गए। बता दें कि यूपी सरकार ने शुक्रवार देर शाम मुरादाबाद के पुलिस कप्तान हेमंत कुटियाल हटा दिया था। कुटियाल महज 7 महीने ही मुरादाबाद के कप्तान रह सके। जानकारी के अनुसार हेमंत कुटियाल खनन सिंडिकेट का सॉफ्ट टारगेट बन गए। दरअसल एसडीएम पर खनन माफिया के हमले को लेकर सीएम खफा हुए तो कुछ ब्यूरोक्रेट्स ने पूरा मामला हेमंत की तरफ डायवर्ट कर दिया। जिसके बाद उनको प्रतीक्षारत करते हुए लखनऊ मुख्यालय से अटैच कर दिया गया। नवागत एसएसपी हेमराज मीणा ने पुलिस लाइन में जिले के शीर्ष पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक की।काशीपुर में खनन माफिया से पुलिस की मुठभेड़ के दौरान उत्तराखंड के बीजेपी नेता गुरताज भुल्लर की पत्नी गुरप्रीत कौर की मौत की वजह से भी मुरादाबाद पुलिस सुर्खियों में थी। न्यूड लड़की के वीडियो का मामला भी विधानसभा में उठने से मुरादाबाद पुलिस की किरकिरी हुई थी, हालांकि विवेचना में गैंगरेप की ये घटना झूठी निकली और पुलिस ने केस को एक्सपंज कर दिया था। नए कप्तान ने ली जिले के बारे में जानकारी-चार्ज संभालने के बाद नए कप्तान हेमराज मीणा ने पुलिस लाइन में जिले के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक की। इसमें एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, एसपी ग्रामीण संदीप कुमार मीणा, एसपी ट्रैफिक और सभी पुलिस क्षेत्राधिकारी उपस्थित रहे। नवागत एसएसपी ने अधिकारियों से जिले के बारे में शॉर्ट इंफार्मेशन लेकर जनपद के बारे में जानकारी ली।WHATTAPP 9997524688

 


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!