FASI 2
previous arrow
next arrow

Breaking
लखनऊ कोचिंग सेंटर कांड पर मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना ,नैशनल सोशल ऑर्गेनाइजेशन (एन.एस.ओ) द्वारा शोक सभा मौहल्ला कानून गोयान में सम्पन्नमुहर्रम के मौके पर नवासा ए रसूल हजरत इमाम हुसैन के बेटे हजरत अली अकबर की याद में इदारा ए जवानाने अली अकबर की ओर से हुसैनी ब्लड डोनेशन कैंप आयोजितयूपी में 3 करोड़ महिलाएं जुड़ेंगी स्वयं सहायता समूहों से, 1 करोड़ बनेंगी ‘लखपति दीदी’केशव प्रसाद मौर्यरौनक रज़ा लाइब्रेरी सिरसी में प्रतिभाशाली छात्र,छात्राओं का सम्मानअल अमर सोशल ट्रस्ट की मासिक बैठक संपन्न: भीषण गर्मी को देखते हुए जगह-जगह लगाए जाएंगे पानी के प्याऊदेहरादून में सजी अदब की शानदार महफ़िल, ऑल इंडिया मुशायरे में गूँजता रहा शेर-ओ-सुख़न का जादूप्रदूषण से इस दौर में प्रकृति को बचाना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी*: मिर्जा अरशद बेगविपरीत परिस्थितियों में सशक्त बने रहते हैं परोपकारी : बाबा आकांक्षीएन एस ओ ने हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्रों के सम्पादकों को “हिन्दी पत्रकारिता दिवस” पर सम्मानित कियाबकरा ईद पर भाईचारा, सौहार्द और स्वच्छता बनाए रखने की अपील : भाजपा नेता आफ़ताब आलम 

उत्तरप्रदेशमुरादाबाद

मुरादाबाद महापौर पद पर भाजपा के विनोद अग्रवाल हैट्रिक लगाने को तैयार , कहा विकास मेरी प्राथमिकता जनता ने तीसरी बार मौका दिया, उसका धन्यवाद

उधर दूसरे नंबर पर बहुत कम वोटों के अंतर से चुनाव हारे कांग्रेस के प्रत्याशी रिजवान कुरैशी ने बातों ही बातों में जिला प्रशासन के महत्वपूर्ण पदासीन अधिकारियों पर सहयोग न करने का आरोप लगाया

Janta Aur Janadesh

मुरादाबाद महापौर पद पर भाजपा के विनोद अग्रवाल हैट्रिक लगाने को तैयार , कहा विकास मेरी प्राथमिकता ,जनता ने तीसरी बार मौका दिया, उसका       धन्यवाद

 

 

FASI UR REHMAN BEIG(EDITOR) मुरादाबाद। यूपी नगर निकाय चुनाव की गिनती शनिवार को शुरू होने के साथ ही भाजपा ने बढ़त बना ली है। नगर में मेयर सीट के लिए 13 उम्मीदवारों के भाग्य भी साफ हो गया है। आखिरी चक्रों की गिनती से पहले ही साफ हो गया कि भाजपा के विनोद अग्रवाल ने जीत की हैट्रिक लगा दी है। इसके साथ ही शहर में भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार बन गई है। खबर है कि विनोद अग्रवाल करीब 35 सौ वोटों से चुनाव जीत गए हैं जिसकी अधिकारिक घोषणा होना बाकी है। कांग्रेस ने 12वें चक्र से दिखाई कुछ तेजी:मतगणना के 12 वें चक्र में भाजपा को 93148, कांग्रेस को 56287, बसपा को 14214, सपा को 8294 वोट हासिल हुए और इस राउंड में भाजपा 36861 वोट से आगे रही। राउंड  13 में भाजपा को 98834, कांग्रेस को 62935, बसपा को 14389 सपा को 8892 वोट हासिल हुए और भाजपा 35899 वोट की बढ़त पर रही। चौदहवें राउंड में बीजेपी को 104019, कांग्रेस को 70,174 वोट हासिल हुए। भाजपा प्रत्याशी 33845 वोटो से आगे रहे। पंद्रहवें चक्र में बीजेपी को 109,172, कांग्रेस को 76,543 वोट मिले और भाजपा 32629 वोटो से आगे रही। सोलहवें राउंड तक आप के चंदन भट्ट को 4713, एआईएमआईएम के मुस्तुजाब अहमद को 4595, बसपा के मोहम्मद यामीन को 15054, कांग्रेस के हाजी रिजवान कुरैशी को 84698, भाजपा के विनोद अग्रवाल को 113122, सपा के रईस उद्दीन को 10924, निर्दलीय में अनवर को 2323, जूही शबनम को 1028, नितिन वर्मा को 690, मासुमा निजाम को 1461, मुदस्सिर इस्लाम को 521 व शहीद हुसैन को 1788 वोट हासिल हुए। नोटा का प्रयोग 1801 लोगों ने किया। इस चक्र तक 242718 मत की गिनती हो गई।

 

 

आधे वोटों की गिनती में भाजपा आगे: मेयर सीट के लिए राउंड छह तक बीजेपी को 50671, कांग्रेस को 21773, बसपा को 10256,सपा को 4547 वोट हासिल हुए थे। भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल 28898 वोटो से कांग्रेस प्रत्याशी से हाजी रिजवान कुरैशी से आगे हैं। सातवें चक्र में बीजेपी को 58522, कांग्रेस को 26432, बसपा को 11375, सपा को 5254 वोट मिलने पर विनोद अग्रवाल 32090 वोटो से कांग्रेस प्रत्याशी से आगे रहे। आठवें राउंड में बीजेपी को 66076, कांग्रेस को 30415, बसपा को 12787 व सपा को 5406 वोट मिलने के साथ विनोद अग्रवाल 35661 वोटो आगे हो गए। नौवें चक्र में बीजेपी को 72842, कांग्रेस को 35970, बसपा को 13340 व सपा को 6480 वोट हासिल हुए। भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल 36865 वोटो से कांग्रेस प्रत्याशी से आगे हो गए। दसवें राउंड में बीजेपी को 80783, कांग्रेस को 42237, बसपा को 13823 वोट मिलने पर भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल 38546 वोटो से आगे हो गए। ग्याहरवें राउंड में बीजेपी को 87444, कांग्रेस को 49196, बसपा को 14040, सपा को 7719 वोट मिले हैं। इस तरह भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल ने 38248 वोटो की बढ़त बना ली है।

 


Janta Aur Janadesh

जनता और जनादेश

जनता और जनादेश समाचार पत्र वेब पोर्टल एवं वेबसाइट विश्वसनीय खबरों का एक ऐसा निष्पक्ष प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से जनता और जनादेश ग्रुप इसके संपादक फसी उर रहमान बैग द्वारा हमेशा निष्पक्षता से खबरों के प्रकाशन में अपनी एक हम किरदार अदा करके इस देश को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!